फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India cannot become world's superpower without UP: Dharmendra Pradhan

यूपी के बिना भारत नहीं बन सकता है विश्व की महाशक्ति : धर्मेंद्र प्रधान

Tue, 01 Mar 2022 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
India cannot become world's superpower without UP: Dharmendra Pradhan
मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र की राजनीति का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। यूपी ने ही देश का नेतृत्व किया है और यूपी के बिना भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। यह निर्णय जनता को करना है। प्रदेश को बीमारु राज्य से बाहर निकालकर विकासशील राज्य बनाने के लिए प्रदेश की जनता का योगदान जरूरी है। सोमवार को नदेसर स्थित होटल में देश, समाज और राजनीति विषयक संवाद में शहर के प्रबुद्ध लोगों से संवाद कर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी में नदियों का जाल है, उपजाऊ जमीन है और मेहनत करने वाले हाथ हैं। संवेदनशील और जिम्मेदार सरकार ही इस ताकत को महा ताकत बना सकती है। प्रबुद्ध जनों के शिक्षा, राजनीति और सामाजिक सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2023 में बसंत पंचमी पर नई शिक्षा नीति के अनुसार तैयार पाठ्यक्रम जनता के सामने आएगा। नकारात्मक राजनीति दूर करने के सवाल पर कहा कि जब प्रबुद्ध वर्ग 70 फीसदी से अधिक मतदान करने लगेगा तो राजनीति में खुद ब खुद सकारात्मकता आ जाएगी। केंद्रीय मंत्री से उद्यमी उमाशंकर अग्रवाल, पद्मश्री रजनीकांत, पद्माकर चौबे, पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र, अजय त्रिवेदी ने सवाल पूछे। इस दौरान पद्मभूषण डॉ. देवी प्रसाद, पद्मश्री प्रो. राजेश्वर आचार्य, डॉ. वीडी तिवारी, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, प्रो. साकेत कुशवाहा, दीपक मधोक मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री का हुआ स्वागत
वाराणसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान स्वागत किया गया। पद्मभूषण डॉ. देवी प्रसाद द्विवेदी और डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ देकर गृहमंत्री का अभिनंदन व स्वागत किया।
विज्ञापन

विपक्ष को नहीं पच रहा बर्तन धोने वाले का बेटा पीएम बना
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय में सोमवार दोपहर संतों की ओर से आयोजित संस्कृति विमर्श में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह काशी की महिमा है कि आज एक बर्तन धोने वाले का बेटा प्रधानमंत्री पद पर आसीन है। यह बात विपक्ष को पच नहीं रही है।गत सरकारों ने संत समाज को प्रताड़ित किया, जबकि भाजपा भारत की आत्मा को संवारने का काम कर रही है। अध्यक्षता स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने की। इस दौरान अखिल भारतीय संत समिति, गंगा महासभा वाराणसी, श्री काशी विद्वत परिषद एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण विद्वत परिषद न्यास के प्रतिनिधियों के अलावा दंडी स्वामी और विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed