{"_id":"63146d51f8f07405b25ebd2a","slug":"india-and-pakistan-asia-cup-t20-match-today-worship-and-havan-for-victory-in-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Asia Cup T20: आज फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, काशी में जीत के लिए पूजा-पाठ और हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs PAK Asia Cup T20: आज फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, काशी में जीत के लिए पूजा-पाठ और हवन
Sun, 04 Sep 2022 02:52 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 04 Sep 2022 02:52 PM IST
सार
भारत-पाकिस्तान आज एक बार फिर भिड़ेंगे। इस मैच के लिए सभी उत्साहित हैं। कहीं मैच देखने की पूरी प्लानिंग चल रही है तो कहीं भारत की जीत के लिए पूजा-पाठ शुरू हो गई है। वाराणसी में ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
विज्ञापन
भारत की जीत के लिए हवन पूजन किया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एशिया कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आज आमने-सामने होंगे। दोनों बीच हाई वोल्टेज मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का यह पहला मैच होगा।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के इस मैच के लिए सभी उत्साहित हैं। कहीं मैच देखने की पूरी प्लानिंग चल रही है तो कहीं भारत की जीत के लिए पूजा-पाठ शुरू हो गई है। वाराणसी में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर आज वाराणसी में भारत की जीत के लिए हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ग्रुप राउंड में दो मैच जीती थी। वहीं, बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को एक जीत मिली थी। हालांकि, पाकिस्तान ने अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीता था, लेकिन भारत को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने में मुश्किल हुई थी।
विज्ञापन