फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Independence Day 2024 Platinum for DIG Range and Gold for DCP Gomti Zone

Independence Day: डीआईजी रेंज को प्लेटिनम, डीसीपी गोमती जोन को गोल्ड; भारत भूषण तिवारी को प्रशंसा चिह्न सिल्वर

Thu, 15 Aug 2024 03:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Aug 2024 03:15 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीआईजी रेंज को प्लेटिनम और डीसीपी गोमती जोन को गोल्ड से नवाजा गया। वहीं वाराणसी एटीएस इकाई के निरीक्षक भारत भूषण तिवारी को डीजीपी प्रशंसा चिह्न सिल्वर मिला। 

विज्ञापन
Independence Day 2024 Platinum for DIG Range and Gold for DCP Gomti Zone
ओमप्रकाश सिंह व मनीष शांडिल्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरेट के डीसीपी गोमती जोन मनीष शांडिल्य को शौर्य के आधार पर डीजीपी का प्रशंसा चिह्न गोल्ड मेडल और डीआईजी रेंज ओमप्रकाश सिंह को प्लेटिनम मेडल से नवाजा गया। वाराणसी एटीएस इकाई में तैनात निरीक्षक भारत भूषण तिवारी को सिल्वर मेडल मिला। 

विज्ञापन


शौर्य के आधार पर कमिश्नरेट के सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, सर्विलांस सेल के उप निरीक्षक अमित यादव, आरक्षी मनीष कुमार और अश्वनी सिंह को प्रशंसा चिह्न सिल्वर मेडल, पुलिस आयुक्त के पीआरओ उप निरीक्षक दीपक कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, सेवा अभिलेख के आधार पर डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से मुख्य आरक्षी चालक वीरेंद्र प्रसाद सिंह और मुख्य आरक्षी अमरनाथ सिंह, कमिश्नरेट के एलआईयू में हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार शाह, जितेंद्र यादव को उत्कृष्ट सेवा पदक, कमिश्नरेट में चालक प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर आशीष कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश, एसआई लिपिक अजय कुमार सिंह, एसआई लेखा रंजू सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी एसटीएफ वाराणसी में तैनात हेड कांस्टेबल बैजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक, एसटीएफ की वाराणसी यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर अरविंद सिंह और मुख्य आरक्षी चालक राजमणि यादव को सेवा अभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिह्व रजत से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed