फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Independence Day 2023 Varanasi immersed in atmosphere of enthusiasm and gaiety

Independence Day: उत्साह और उल्लास के माहौल में डूबा बनारस, 15 अगस्त की पूर्वसंध्या पर रोशनी से नहा उठा शहर

Mon, 14 Aug 2023 07:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 07:37 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी शहर के प्रमुख चौराहे और भवन झालरों की रोशनी से जगमगा उठे हैं। देशभक्ति की बयार बह रही है। शहर से लेकर गांव तक तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
Independence Day 2023 Varanasi immersed in atmosphere of enthusiasm and gaiety
वाराणसी कैंट स्टेशन पर सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के रंग में काशीवासी रंगे हुए हैं। हर ओर उत्साह और उल्लास का माहौल है। सभी लोग इस आजादी के पर्व को अपने अपने तरीके से मनाने में जुटे हैं।  शहर के प्रमुख चौराहे और भवन झालरों की रोशनी से जगमगा उठे हैं। देशभक्ति की बयार बह रही है। घर से लेकर चौराहे तक और गंगा घाट से लेकर एयरपोर्ट तक देशभक्ति गीतों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया है।

विज्ञापन


ध्वजारोहण के लिए शहर से लेकर गांव तक तैयारियां की जा रही हैं। सरकारी, अर्धसरकारी, निजी, सड़क, चौराहे, तिराहे, दीवारों आदि को सजाया संवारा जा रहा है। बिजली के खंभों को रंगा जा रहा है। जगह-जगह सड़कों की सफाई की जा रही है। सरकारी कार्यालयों में 15 अगस्त पर होने वाले ध्वजारोहण की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


जहां ध्वजारोहण होना है। वहां साफ सफाई की जा रही है। कई जगहों पर पेंटिंग कराई गई। इसके अलावा स्कूली बच्चों को ध्वजारोहण के बाद बांटी जाने वाली मिठाईयों की पैकिंग कराई जा रही है। छोटे बच्चों में भी गजब का उत्साह है। हर कोई तिरंगा झंडा लेने केलिए अपने घर के पास चौराहे पर लगी दुकानों तक जा रहे हैं। अपनी पसंद का छोटा बड़ा तिरंगा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed