फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increased demand for fever, antibiotic and multi-vitamin medicines

बुखार, एंटीबायोटिक और मल्टी विटामिन दवाओं की बढ़ी मांग

Wed, 01 Sep 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for fever, antibiotic and multi-vitamin medicines
मौसमी बीमारियों के साथ ही इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालत यह है कि सरकारी हो या निजी अस्पताल वार्डों में मरीज भरे पड़े हैं। इमरजेंसी से लेकर अन्य वार्डों में लोगों को बेड के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस बीच बाजार में बुखार, पेट दर्द की दवाओं के साथ ही एंटीबायोटिक की मांग भी बढ़ गई है। इसमें बच्चों के लिए जरूरी सिरप की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई घर बाढ़ के पानी में डूब गए। हालांकि, बाढ़ खत्म होने के बाद भी कॉलोनियों में पानी लगा है। साथ ही बरसात की वजह से जलभराव हो गया है। गंदगी, दूषित पानी की वजह से लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसके अलावा लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और पेट संबंधी बीमारी से परेशान हैं। इस बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू के मरीज भी बढ़ गए हैं। बीएचयू अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर सहित सरकारी और निजी अस्पताल के वार्ड मरीजों से भर गए हैं। इसके अलावा ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी चिकित्सक एंटीबायोटिक, बुखार, पेट दर्द, मल्टी विटामिन लिख रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में इन दवाओं की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

इन दवाओं की मांग अधिक
पैरासिटामॉल 500
कॉलपॉल 650
विटामिन
जीफी टैबलेट
सिफ्रेक्सजीन
ओफ्लाक्सासिन
मल्टी विटामिन
पिछले बीस दिन से बुखार, एंटीबायोटिक, मल्टी विटामिन की मांग 15 से 20 प्रतिशत बढ़ी है। फिलहाल दवाओं के स्टॉक पर्याप्त हैं। एसोसिएशन के सभी सदस्यों को जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने को कहा है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ ही कुछ लोग जरूरी दवाइयां लेने आ रहे हैं, जिन्हें दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज खन्ना, अध्यक्ष, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed