{"_id":"62deebb9f8bfe60cf55df337","slug":"increase-in-gst-due-to-increase-in-vehicle-sales-varanasi-news-vns6659174156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की बिक्री बढ़ने से जीएसटी में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की बिक्री बढ़ने से जीएसटी में बढ़ोतरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार के सकारात्मक संदेश के बाद वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इससे जीएसटी के दोनों विभागों की राजस्व वसूली में बढ़ोत्तरी हुई है। बताया जा रहा है नई दरें लागू होने पर इसमें और अधिक बढ़ोतरी होगी।
सीजीएसटी कमिश्नर लल्लन कुमार के मुताबिक जीएसटी की बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण पूर्वांचल के बाजार का सकारात्मक रुझान और ग्राहकों में खरीद की क्षमता में बढ़ोतरी है। उम्मीद है कि अगली तिमाही में इसकी स्थिति और बेहतर होगी। अब आटा, छाछ व दूध आदि खाद्यान्न पर नई जीएसटी दर लागू होने से जीएसटी के आंकड़े में और वृद्धि होगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में एसजीएसटी की वसूली में उम्मीद के मुताबिक वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष इस बार 102.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें चार पहिया वाहन, लोहा, दो पहिया वाहन, सीमेंट, आटो पार्ट्स, कपड़ा व धागा समेत रडीमेड वस्त्र बिक्री से जीएसटी बढ़ा है। अधिकारियों के मुताबिक पहली तिमाही में जीएसटी वसूली का लक्ष्य 967.60 करोड़ था जबकि वसूली 985.54 करोड़ रुपये हुई है। जीएसटी विभाग के दोनों जोन में पूर्वांचल के वाराणसी सोनभद्र मीरजापुर मऊ जौनपुर गाजीपुर चंदौली भदोही बलिया एवं आजमगढ़ शामिल हैं। जीएसटी की बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण पूर्वांचल के बाजार में सकारात्मक माहौल का बनना है। दोनों जोन में पूर्वांचल के वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही बलिया एवं आजमगढ़ शामिल हैं।