फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Incident with girl student returning from school: monkey dropped marble from third floor roof, admitted

स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ हादसा: तीसरी मंजिल की छत से बंदर ने गिराया मार्बल, बच्ची ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Wed, 09 Aug 2023 09:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 09 Aug 2023 09:13 AM IST
सार

भदोहवा कला निवासी संतोष जायसवाल सिगरा क्षेत्र स्थित होटल में मैनेजर हैं। सिगरा थाना क्षेत्र के छोटी गैबी में किराये के मकान में सपरिवार रहते हैं। संतोष की बेटी कोमल जायसवाल सिद्धगिरी बाग स्थित भारतीय शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। दोपहर में वह स्कूल गई तो पता चला कि छुट्टी है। दोपहर एक बजे वह पैदल ही घर लौटने लगी।

विज्ञापन
Incident with girl student returning from school: monkey dropped marble from third floor roof, admitted
स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिगरा थाना क्षेत्र के छोटी गैबी में मंगलवार की दोपहर तीसरी मंजिल की छत से गिरे मार्बल के टुकड़े से कक्षा छह की छात्रा कोमल घायल हो गई। बंदर के उछलकूद के दौरान छत पर रखा पत्थर छात्रा के सिर पर गिरा। छात्रा को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के भदोहवा कला निवासी संतोष जायसवाल सिगरा क्षेत्र स्थित होटल में मैनेजर हैं। सिगरा थाना क्षेत्र के छोटी गैबी में किराये के मकान में सपरिवार रहते हैं। संतोष की बेटी कोमल जायसवाल सिद्धगिरी बाग स्थित भारतीय शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। दोपहर में वह स्कूल गई तो पता चला कि छुट्टी है। दोपहर एक बजे वह पैदल ही घर लौटने लगी। घर से सौ मीटर पहले ही तीन मंजिला मकान के पास से जैसे ही वह गुजरी कि अचानक छत से मार्बल का टुकड़ा छात्रा के सिर पर गिर गया। जानकारी पाकर पहुंचे परिजन आसपास के लोगों की मदद से कोमल को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन

पिता संतोष जायसवाल ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद देर शाम सिगरा पुलिस भी हरकत में आई। पहले तो सिगरा पुलिस को घटना की जानकारी नहीं थी। बाद में पीड़ित परिजनों से पुलिस ने संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Incident with girl student returning from school: monkey dropped marble from third floor roof, admitted
झुंड बनाकर शहर में घूमते बंदर - फोटो : अमर उजाला

छात्रा के घायल होने के बाद जागा नगर निगम, चलेगा अभियान

छात्रा के घायल होने के बाद नगर निगम प्रशासन जागा और तत्काल अभियान चलाने का दावा कर दिया। साथ ही कहा कि बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। विशेषज्ञ भी बुलाए गए हैं।

शहर के कई इलाकों में बंदरों का आतंक है। छत व बाहर धमाचौकड़ी मचाने वाले बंदर अब कमरों में घुसकर काट रहे हैं। उत्पात मचा रहे हैं। सिगरा, सिद्धगिरिबाग, लंका, भेलूपुर, औरंगाबाद, लल्लापुरा, सुंदरपुर, पांडेयपुर, मंडुवाडीह, लहरतारा व ककरमत्ता में बंदरों से बचने के लिए लोग जालियां लगा रहे हैं। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलेगा। इसके लिए विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। जल्द ही शहर के बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed