{"_id":"5e8b6f938ebc3e77442bd483","slug":"in-varanasi-trolley-driver-commits-suicide-after-wife-leaves","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : पत्नी के मायके जाने पर ट्राली चालक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : पत्नी के मायके जाने पर ट्राली चालक ने की खुदकुशी
Mon, 06 Apr 2020 11:36 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जैतपुरा थानांनतर्गत ढेलवरिया इलाके में सोमवार को ट्राली चालक नितिन कुमार (35) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रयागराज का मूल निवासी नितिन 10 वर्षों से ढेलवरिया इलाके में किराये के कमरे में रहता था। ट्रॉली चालक नितिन की शादी बीते साल नवंबर में गणेश महाल की दिव्यांग रिंकी रानी से हुई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि रिंकी तीन दिन पहले मायके चली गई थी। इसे लेकर नितिन परेशान था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह काफी देर तक नितिन अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो लोगों को शंका हुई और उन्होंने रोशनदान से झांक कर देखा तो वह रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस नितिन के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। नितिन की पत्नी रिंकी न बोल पाती है और न सुन पाती है।
विज्ञापन