{"_id":"5f5e350f8ebc3e5aa45031ee","slug":"in-varanasi-there-was-a-case-of-taking-a-family-for-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पैसा देने और पत्नी का इलाज कराने का झांसा देकर ले जा रहा था धर्मांतरण कराने, फिर... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पैसा देने और पत्नी का इलाज कराने का झांसा देकर ले जा रहा था धर्मांतरण कराने, फिर...
Sun, 13 Sep 2020 08:34 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के फूलपुर थाना अंतर्गत पिंडरा बाजार में रविवार की दोपहर ईसाई धर्म अपनाने जा रहे एक परिवार को हिंदू संगठनों के लोगों ने समझाबुझाकर किसी तरह से उन्हें रोक लिया। वहीं, हिंदू संगठनों के लोगों की सक्रियता देख लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाला युवक भाग निकला।
विज्ञापन
पिंडरा बाजार के दक्षिणी छोर पर रहने वाले एक युवक की पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। उसके पड़ोस का युवक जो ईसाई धर्म का अनुयायी हो चुका है, उसने पैसा और इलाज कराने का लालच देकर पिंडरा स्थित एक चर्च में ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने जा रहा था।
विज्ञापन
इसे लेकर आसपास के लोगों को शक हुआ और पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। इसकी सूचना पाकर पहुंचे हिंदू संगठनों के लोगों ने परिवार के लोगों को समझाया और चिकित्सक से इलाज कराने व सहयोग करने की बात की तो सभी मान गए। वहीं, लोगों का हस्तक्षेप देख धर्म परिवर्तन कराने वाला युवक मौके से भाग निकला। बताते चलें कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पैसे और बेहतर सुविधाओं का लालच देकर धर्म परिवर्तन की चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन
फूलपुर इंस्पेक्टर सनवर अली ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। हालांकि मौके पर कोई नहीं मिला। सूचना के आधार पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है।