{"_id":"647eb3271105003a7206f6e3","slug":"in-varanasi-since-morning-the-sun-has-been-strong-will-the-weather-change-again-imd-warns-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: वाराणसी में सुबह से ही धूप के तेवर तीखे, क्या फिर बदलेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: वाराणसी में सुबह से ही धूप के तेवर तीखे, क्या फिर बदलेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी!
Tue, 06 Jun 2023 10:48 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 06 Jun 2023 10:48 AM IST
सार
मंगलवार सुबह हवा की रफ्तार थमी रहने के साथ ही धूप भी तीखी हुई। इस वजह से गर्मी भी बढ़ गई है। इधर तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी गई। पिछले सप्ताह 41 डिग्री सेल्सियस तक जो तापमान पहुंच गया था, वो अब 42 पहुंच गया है।
विज्ञापन
वाराणसी: लंका क्षेत्र में धूप से परेशान युवती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार की शाम आंधी के बाद से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला। मंगलवार सुबह हवा की रफ्तार थमी रहने के साथ ही धूप भी तीखी हुई। इस वजह से गर्मी भी बढ़ गई है। इधर तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी गई। पिछले सप्ताह 41 डिग्री सेल्सियस तक जो तापमान पहुंच गया था, वो अब 42 पहुंच गया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। जिस तरह का मौसम बना है, 15 जून के बाद मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari: 'हनुमान गेयर लगावत हई..', वारदात को अंजाम देने से पहले मुख्तार कहता था ये शब्द, खुल रही परतें
विज्ञापन
सोमवार शाम को भी गर्मी से निजात नहीं मिली। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस की जगह सोमवार को 41.2 रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दस जून के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। धूल भरी आंधी के भी आसार हैं।
विज्ञापन