फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the third wave, the maximum number of 490 patients were found in a day.

तीसरी लहर में एक दिन में सबसे अधिक 490 मरीज मिले

Thu, 13 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
In the third wave, the maximum number of 490 patients were found in a day.
कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन भले ही बढ़ती जा रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजाें की संख्या बिल्कुल कम है। बुधवार को जिले में एक दिन में सबसे अधिक 490 नए मरीज मिले हैं। बुधवार को संक्रमण दर 8.46 रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2539 हो गई है, इस समय केवल दो मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

काशी में मरीज भी आठ से दस प्रतिशत की संक्रमण दर से मिल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 5789 सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को मिली। बीएचयू, निजी मेडिकल कॉलेज, निजी अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी, छात्र, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, व्यवसायी भी संक्रमित मिले हैं। उधर, ट्रामा सेंटर परिसर स्थित स्ट्रेटिक बूथ पर 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बुधवार को होम आइसोलेशन में 20 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

एक नजर में आंकड़ा
बुधवार को भर्ती मरीज 2
अब तक अस्पतालों में भर्ती 12
अस्पतालों में खाली बेड 430
कुल एक्टिव केस 2539
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed