फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Mirzapur a boy going to bathe in Ganga with his grandfather death by truck

मिर्जापुर में दादा के साथ गंगा स्नान करने जा रहे बालक की ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 13 Oct 2020 01:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 13 Oct 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
In Mirzapur a boy going to bathe in Ganga with his grandfather death by truck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के जमुई बाजार में पुलिस बूथ से चंद कदम की दूरी पर वाराणसी—मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग-7 पर सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार 10 वर्षीय बालक की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, दादा घायल हो गए। स्थानीय  लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक को थाने में खड़ा करा दिया।  

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा गांव निवासी 55 वर्षीय महानंद यादव अपने 10 वर्षीय पौत्र अभिषेक यादव को साइकिल पर बैठाकर चुनार गंगा स्नान करने जा रहे थे। जमुई बाजार में पहुंचने पर सड़क के किनारे खड़े आटो को ओवरटेक कर जैसे ही आगे बढ़े तब तक आटो चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। आटो से बचने के लिए महानंद ने साइकिल को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन



तब तक पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। साइकिल पर पीछे बैठा अभिषेक गिर गया। ट्रक का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मोहम्मद एस. खान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महानंद को हल्की चोट आई। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक को थाने में खड़ा करा दिया। अभिषेक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताहभर में दूसरी घटना से आक्रोश

सप्ताहभर में जमुई बाजार में दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बाजार के विकास पटेल, अशोक पाल सिंह, राज कुमार गुप्ता, मोती लाल सुनील कुमार यादव का कहना है कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण व आटो चालकों द्वारा बेतरतीब पार्किंग की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस बूथ पर 24 घंटे पुलिस मौजूद होने के बावजूद अतिक्रमणकारियों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed