फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Kashi Vidyapeeth, the student was beaten up by the elders, gave a complaint

काशी विद्यापीठ में मनबढ़ों ने छात्र को पीटा, तहरीर दी

Fri, 08 Apr 2022 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
In Kashi Vidyapeeth, the student was beaten up by the elders, gave a complaint
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन की ओर से परिसर में अनुशासन व सख्ती का दावा किया जा रहा है, लेकिन दो दिन माहौल अशांत है। बृहस्पतिवार को भी छात्रों के एक गुट ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी। छात्रों के एक पक्ष ने थाने में तहरीर भी दी है। वहीं, मनबढ़ छात्रों ने सुरक्षा अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी अनुशासनहीनता की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को चौराहे के पास छात्रों के एक गुट ने एक छात्र को घेरकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। छात्रों की अराजकता को देखकर किसी ने भी उस छात्र को बचाने की कोशिश नहीं की। मारपीट के बाद घायल छात्र को धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल छात्र ने थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को भी छात्रों ने पुस्तकालय में मारपीट की थी। चीफ प्राक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने बताया कि किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भयमुक्त परिसर बनाने के लिए हम संजीदगी से काम कर रहे हैं। दो छात्रों को नोटिस दिया चुका है। पुस्तकालय में सघन चेकिंग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में छात्र को नोटिस
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मारपीट मामले में बीए प्रथम वर्ष के छात्र किशन सिंह को नोटिस जारी किया गया है। कुलानुशासक ने चंदौली के रहने वाले छात्र से सप्ताह भर के अंदर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर चीफ प्रॉक्टर ने कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि छह मार्च को किशन सिंह ने बीए प्रथम वर्ष के छात्र मुन्ना कुमार के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed