{"_id":"5f562a3b8ebc3e36760f2822","slug":"in-ghazipur-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-in-the-temple-premises-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: मंदिर परिसर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: मंदिर परिसर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Mon, 07 Sep 2020 11:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
गाजीपुर के शहर कोतवाली के आदर्श बाजार स्थित एक मंदिर परिसर में सोमवार को पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। इधर ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गांव की एक बच्ची सुबह मंदिर परिसर में तुलसी का पत्ता तोड़ने गई थी। इसी दौरान उसकी नजर पेड़ की टहनी से लटकते एक युवक के शव पर पड़ी। वह चिल्लाते हुए गांव में पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और मृतक की पहचान रंजीत उर्फ भुल्लू (18) के रुप में की।
विज्ञापन
इधर मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घंटों छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।
विज्ञापन
वहीं मृतक के पैर से खून निकल रहा था। इस संबंध कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वैसे पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।