{"_id":"67060b1c93b2dabebb007fc7","slug":"ima-elections-may-after-diwali-discussion-on-updated-membership-list-with-adm-city-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA Election: दीपावली बाद हो सकता है IMA का चुनाव, ADM सिटी के साथ अपडेट सदस्यता सूची पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA Election: दीपावली बाद हो सकता है IMA का चुनाव, ADM सिटी के साथ अपडेट सदस्यता सूची पर मंथन
Wed, 09 Oct 2024 10:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:18 AM IST
सार
Varanasi News: चुनाव अधिकारी ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो दीपावली के बाद नियमानुसार आईएमए का चुनाव कराया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से चल रही हैं।
विज्ञापन
IMA
- फोटो : IMA।
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव दीपावली के बाद करवाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
एडीएम सिटी/ चुनाव अधिकारी आलोक वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में आईएमए के पूर्व पदाधिकारियों की मौजूदगी में अपडेट मतदाता सूची पर मंथन किया गया। जिस तरह से चुनावी की सुगबुगाहट बढ़ी है, उससे चुनाव की प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन के बाद के बाद चुनाव तिथि पर भी जल्द ही फैसला होने की संभावना है।
आईएमए इसके पहले सितंबर 2021 में चुनाव हुआ था, तब 1751 सदस्य कुल थे। अब नए सिरे से चुनाव होना है, ऐसे में 2021 के चुनाव के बाद 264 सदस्य जुड़े हैं। शुक्रवार की बैठक में बढ़े सदस्यों की सूची को आईएमए में नोटिस बोर्ड पर लगाने के साथ ही उसकी कॉपी एडीएम सिटी कार्यालय को देने का निर्णय लिया गया था। लिहाजा मंगलवार को अपडेट सूची लेकर पूर्व पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी एडीएम सिटी ने बताया कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को भी आईएमए के पूर्व पदाधिकारियों संग बैठक की थी। इसमें 2015 सदस्यों वाली अपडेट सूची से चुनाव कराने का फैसला हुआ था।
विज्ञापन
आगे की प्रक्रिया पर चर्चा के लिए हुई बैठक में मौजूद लोगों की ओर से अपनी-अपनी आपत्तियां भी दी गई हैं। इन सबका निस्तारण करवाने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया पर अंतिम फैसला भी जल्द लिया जाएगा। कितने पदों पर चुनाव और किस तरह करवाया जाएगा। इससे जुड़ी सभी बिंदुओं पर भी जल्द मंथन किया जाएगा।