फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal Gas Refilling Racket Busted 31 Cylinders Recovered Police Take Action in varanasi

अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़: 31 सिलेंडर बरामद...पुलिस ने की कार्रवाई, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त; आरोपी फरार

Fri, 03 Apr 2026 05:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 03 Apr 2026 05:36 AM IST
सार

Varanasi News: रोहनिया थाना क्षेत्र के लठिया गांव में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 31 गैस सिलेंडर, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रिफिलिंग का उपकरण बरामद किया है।

विज्ञापन
Illegal Gas Refilling Racket Busted 31 Cylinders Recovered Police Take Action in varanasi
लठिया गांव में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: रोहनिया थाना क्षेत्र के लठिया गांव में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 31 गैस सिलेंडर, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रिफिलिंग में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। हालांकि मौके से आरोपी ऑटो चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लठिया गांव में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक मकान में खड़े ऑटो की तलाशी ली। जांच के दौरान ऑटो में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर लदे पाए गए। इनमें 29 घरेलू और दो कमर्शियल सिलेंडर शामिल थे। कुछ सिलेंडर खाली थे, जबकि कुछ में गैस भरी हुई थी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मौके पर अवैध रूप से रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा (वजन मापने की मशीन) और गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाला उपकरण ‘बांसुरी’ भी मिला। यह उपकरण आमतौर पर एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर करने के लिए उपयोग किया जाता है, जो पूरी तरह अवैध और खतरनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

मौके पर मौजूद मकान मालिक सुभाष पाल की पत्नी रेखा से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त स्थान ऑटो चालक व गैस डिलीवरी करने वाले परमानंद महतो उर्फ पारो, निवासी बेगूसराय (बिहार) को मात्र 500 रुपये प्रतिमाह पर ऑटो खड़ा करने के लिए दिया था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह अवैध गैस रिफिलिंग का काम करता है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पूर्ति अधिकारी गुलाबचंद और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पुलकित वत्स भी मौके पर पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने जांच के दौरान अवैध रूप से गैस रिफिलिंग और सिलेंडरों के भंडारण की पुष्टि की।

थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पुलकित वत्स की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि लोगों की जान-माल के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed