फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Yuth Fest Kashi Yatra Dans compition In secind Day

आईआईटियंस ने दिखाया डांस का दम

Sun, 15 Feb 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 15 Feb 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU Yuth Fest Kashi Yatra Dans compition In secind Day
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के यूथ फेस्टिवल ‘काशीयात्रा-2015’ में दूसरे दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं ने डांस का दम दिखाया। एकल और युगल नृत्य में दमदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। गीत-संगीत, रंगोली और नाटक में भी विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। साथ ही दिन में हुए फन गेम में मस्ती की तो डीजे नाइट में देर तक नाचते-झूमते रहे।
विज्ञापन


स्वतंत्रता भवन के सभागार में आयोजित ‘नटराज’ प्रतियोगिता में आईआईटियंस ने डांस के जरिये जमकर धमाल मचाया। फिल्मी गीतों पर एक से एक डांस की प्रस्तुतियां दीं। एकल नृत्य में शिखर बंसल, प्रतीश और उत्कर्ष चतुर्वेदी की प्रस्तुतियां सबसे अधिक सराहनीय रहीं। वहीं, युगल नृत्य में विक्रम
विज्ञापन


गार्गी, हर्ष परमार और प्रकार की प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं। इसके अलावा बंदिश प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने सुरों से समा बांधा तो आकर्षक रंगोलियां सजाकर कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, यांत्रिकी विभाग के सभागार में भावी इंजीनियरों ने अभिनय के जरिये अशिक्षा और भ्रष्टाचार
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसी कुरीतियों पर करारा प्रहार किया। नटराज, अभिनय, बंदिश के प्रतिभागियों का फाइनल के लिए चयन किया गया। निर्णायक मंडल में परफार्मिंग आर्ट के प्रो. विजय कपूर और आईआईटी के डॉ. एके मुखर्जी थे। देर शाम स्वतंत्रता भवन में डीजे नाइट का आयोजन किया गया, हालीवुड और बालीवुड गीतों पर देर रात तक नाचने-झूमने का दौर चला। इस मौके पर महक गोपाल, ध्रुव चावला, शुभम चौधरी एवं अनुपम रघुवंशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed