फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU students made ??record in blood donation

बीएचयू आईआईटी के छात्रों ने बनाया कीर्तिमान

Mon, 25 Jan 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Mon, 25 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU students made ??record in blood donation

आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। रविवार को उन्होंने प्रदेश का अब तक अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नेशनल रिकॉर्ड बना दिया।

विज्ञापन

ये कीर्तिमान रहा एक कैंप में एक ब्लड बैंक की ओर सबसे ज्यादा रक्तदान का। आईआईटी बीएचयू के लिंबडी हास्टल में लगे शिविर में रविवार को युवाओं ने 653 यूनिट रक्तदान कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन

बता दें  इससे पहले यहीं के छात्र-छात्राओं ने पिछले साल 498 यूनिट रक्तदान किया था। जो कि यूपी का रिकॉर्ड रहा है।

सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू के ब्लड बैंक के तकनीकी सहायक आशुतोष ने बताया कि अब तक पुणे में अलग- अलग ब्लड बैंक की ओर से लगाए गए आठ रक्तदान शिविर में दो हजार यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड है लेकिन एक ही शिविर में एक ही ब्लड बैंक द्वारा 653 यूनिट रक्तदान इसके पहले कहीं नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय अभियान में 147 छात्राओं ने भी रक्तदान किया। आईआईटी बीएचयू के फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग विभाग के वार्षिकोत्सव ‘स्पिरिट’ के तहत यहां दो दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया था।

 शिविर में डॉ. एसके सिंह, डॉ. एसके मिश्र, डॉ. एएन साहू, आशुतोष, अभिषेक गजराज, प्रियांशु आदित्य, अंकुर शर्मा, दिनेश सीरवी, प्रियांशु बजिया, सेजल कुमार, शुभम कुमार का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed