आईआईटी बीएचयू: शैक्षणिक कैलेंडर जारी, लेट फीस के साथ छह जनवरी तक विद्यार्थी करा सकेंगे पंजीकरण
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में शैक्षणिक कैलेंडर जारी हो गया है। यहां आज से कक्षाएं शुरू हो गई हैं। लेट फीस के साथ छह जनवरी तक विद्यार्थी पंजीकरण करा सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू के इवेन सेमेस्टर (सम सेमेस्टर) की कक्षाएं शुक्रवार से चलेंगी। वहीं मिड टर्म परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी और 25 फरवरी तक चलेंगी। समर टर्म 18 से 22 मई तक होगा। इस बीच 16 से 18 जनवरी तक संस्थान के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव काशीयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान की ओर से इवेन सेमेस्टर के सत्र 2025-26 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार एक जनवरी 2026 को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। दो जनवरी से यानी शुक्रवार से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे छात्र जो अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, उन्हें छह जनवरी तक लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया है। कोर्स को बदलने का मौका नौ जनवरी तक दिया गया है। नौ जनवरी को रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉक कर दिया जाएगा।
शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार आईआईटी में इस साल 16 से 18 जनवरी तक वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव काशीयात्रा होगा। 16 जनवरी को कक्षाएं स्थगित रहेंगी। आईआईटी बीएचयू प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी सभी विभागों में भिजवा दी गई है।
इसे भी पढ़ें; कफ सिरप मामला: 75 हजार रुपये के इनामी शुभम जायसवाल के परिवार की पेशी आज, दस्तावेज तलब; पढ़ें- पूरा मामला
काशीयात्रा में आईआईटी बीएचयू के साथ ही दिल्ली, खडगपुर, कानपुर, मुंबई सहित अन्य जगहों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 17 जनवरी को गायक मोहित चौहान काशीयात्रा में शामिल होंगे। वहीं, 18 जनवरी को सूफी नाम्ट में बिस्मिल की महफिल सजेगी।
आईआईटी बीएचयू में दो प्रोफेसर बने विभागाध्यक्ष, एक का कार्यकाल बढ़ा
आईआईटी बीएचयू में दो प्रोफेसरों को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें जानपद अभियांत्रिकी विभाग के आचार्य कृष्ण कांत पाठक को विभागाध्यक्ष और आचार्य राम शरण सिंह को रासायनिक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अध्यक्ष बनाया हैं। दोनों का कार्यकाल एक जनवरी 2026 से तीन वर्ष तक रहेगा। संस्थान की ओर से जानपद अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष रहे आचार्य शशांक शेखर मंडल और रासायनिक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में आचार्य मनोज कुमार मंडल की सेवाओं की सराहना की गई है। इसके अतिरिक्त वास्तुकला, योजना एवं अभिकल्प विभाग में सहायक आचार्य डॉ. रबी नारायण मोहंती का विभागाध्यक्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।