IIT BHU: पांच दिन में ही प्लेसमेंट 1000 के पार, पिछले साल 12 दिनों में पार हुआ था एक हजार का आंकड़ा; जानें खास
Varanasi News: प्लेसमेंट में इस बार संस्थान में कई तकनीकी दिक्कतें भी उजागर हुईं हैं। कुछ छात्रों ने इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी भी बताई। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि हम भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट अवसर देंगे।
विस्तार
IIT BHU: पांच दिन में ही आईआईटी बीएचयू का कैंपस प्लेसमेंट 1000 के पार हो गया है। वहीं, इन पांच दिनों में औसत पैकेज का आंकड़ा करीब 38 फीसदी तक लुढ़क गया। प्लेसमेंट के पहले दिन एक दिसंबर को 47 लाख और पांच दिसंबर को 29 लाख रुपये आ गया। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पिछले साल 12 दिनों में एक हजार का आंकड़ा पार हुआ था।
शुक्रवार तक 252 कंपनियों ने 1005 छात्रों को ऑफर दे दिया है। अधिकतम पैकेज 1.67 करोड़ रुपये सलाना और औसत पैकेज 29.23 लाख रुपये हो गया है। प्लेसमेंट के पहले ही दिन 17 छात्रों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा के पैकेज मिले। क्वांटम, फिनटेक और डीप-टेक सेगमेंट की कंपनियों ने छात्रों में रुचि दिखाई। इस बार पहले चरण में 300 से ज्यादा कंपनियों की ओर से प्लेसमेंट के ऑफर्स दिए जाएंगे। वहीं, 1700 से ज्यादा बीटेक, आईडीडी, एमटेक और पीएचडी छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
2025 में इन बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर्स
रुब्रिक, ग्रैविटॉन, डॉयचे बैंक, साइफॉर्न, वीज़ा, मास्टरकार्ड, ऊबर, धोबीलाईट, एक्यूआर कैपिटल्स, एसएलबी, मायकार्मा, यूआईपाथ, स्प्रिंक्लर, यूनिफ़ाई ऐप्स, नेशन विथ नामो, फोनपे, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), हिल्टी, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, ओला इलेक्ट्रिक, देवरेव, क्वॉलकॉम, गोल्डमैन सैक्स, निर्वाणा, एनवीडिया, सेल्सफोर्स, ओरेकल, डेटाब्रिक्स, अमेरिकन एक्सप्रेस, जेएलआर टीबीएसआई, बजाज, जेप्टो, परनोड रिकार्ड, सीमेंस ईडीए, बीएनवाई मेलॉन, एसआरआईएन, टेक्सस इंस्ट्रूमेंट्स, एटफोल्ड.एआई, डी.ई. शॉ, जेपी मॉर्गन चेस, इंफोएज, एडोबी, पैटर्न, एबी इनबेव, एक्सट्रिया, सिस्को, वॉलमार्ट, जिंदल स्टील, कोहेसिटी, लिंक्डइन, थॉटस्पॉट, आईसीआईसीआई बैंक, गोडरेज, एसआरआई दिल्ली, वेल्स फार्गो, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), जिंदल स्टेनलेस, अमेजन, टाटा स्टील, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, एनके सिक्योरिटीज, स्क्वेयरपॉइंट, फ्लिपकार्ट, एससीए टेक।
प्लेसमेंट के 5 दिन के आंकड़े
दिन ऑफर्स कंपनियां
1 दिसंबर 280 70
2 दिसंबर 227 56
3 दिसंबर 87 39
4 दिसंबर 109 16
5 दिसंबर 88 16
इस साल कुल प्लेसमेंट का आंकड़ा
ऑफर्स-कंपनियां
पेड इंटर्नशिप - 443 - 98
पीपीओ - 280 - 70
मुख्य प्लेसमेंट - 720 - 182