फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Placements begin tomorrow at midnight internships offer 11 lakh per month highest package in PPO

IIT BHU: कल आधी रात से प्लेसमेंट, 11 लाख रुपये महीने की मिली इंटर्नशिप; पीपीओ में सबसे हाईएस्ट पैकेज

Sun, 30 Nov 2025 12:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:23 PM IST
सार

Varanasi News: कैंपस प्लेसमेंट में पिछले साल 1416 और इस साल 1701 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पीपीओ में सबसे हाईएस्ट पैकेज 1.49 करोड़ रुपये और औसत पैकेज 34.74 लाख का है।

विज्ञापन
IIT BHU Placements begin tomorrow at midnight internships offer 11 lakh per month highest package in PPO
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में 30 नवंबर की आधी रात 12 बजे से कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो जाएगा। सतीश धवन हॉस्टल में प्लेसमेंट सेल की पूरी टीम लग चुकी है। इस बार 1700 से ज्यादा छात्र और छात्राओं ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछली बार 1400 से ज्यादा नौकरियां दी गई थीं।

विज्ञापन


 300 से ज्यादा कंपनियों की ओर से इंटरव्यू लिया गया था। अब शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया से पहले ही संस्थान में 280 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) और 439 इंटर्नशिप ऑफर मिल चुके हैं। इस साल पीपीओ में सबसे हाईएस्ट पैकेज 1.49 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच गया। औसत पैकेज 34,74,865 रुपये प्रति वर्ष रहा। इंटर्नशिप के लिए सबसे बेहतर स्टाइपेंड 11 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच गया। वहीं, औसत स्टाइपेंड 1,18,783 रुपये प्रति माह रहा। 

विज्ञापन

पिछले साल 502 छात्रों को मिली थी इंटर्नशिप
सत्र 2024-25 में दिसंबर से अप्रैल तक 1416 छात्र और छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ था। इनमें 15 छात्रों को एक करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि का पैकेज मिला था। सबसे बेहतर पैकेज 2.20 करोड़ रुपये का था। वहीं औसत पैकेज 24.49 लाख रुपये तक रहा। 297 पीपीओ और 502 छात्रों को इंटर्नशिप ऑफर हुए। 

सबसे ज्यादा 54 ऑफर्स जीस्केलर ने दिए थे। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने 33, रिलायंस ने 26, सिस्को ने 24 और गूगल ने 23 छात्रों को नौकरियां दी हैं। इसमें करीब 250 कंपनियों ने भाग लिया था। इस बार संस्थान को उम्मीद है कि कंपनियों की संख्या और ऑफर्स में बढ़ोतरी हो। 

गूगल सहित आएंगी ये कंपनियां
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, उबर, गोल्डमैन सैक्स, जेपीएमसी, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, सिस्को, ड्यूश बैंक, वेल्स फार्गो, सैमसंग दिल्ली, जीस्केलर, वीजा, मास्टरकार्ड, क्वालकॉम, रेजरपे, एक्सट्रिया, अमेरिकन एक्सप्रेस, आईसीआईसीआई, यूबीएस, एडोब, ओरेकल, ओला, टाटा स्टील, जीई, वर्नोवा, साइफोर्न, क्लीन इलेक्ट्रिक, स्टील्थ एडटेक, वॉलमार्ट, एडोब, फोनपे, एनवीडिया, महिंद्रा, एचयूएल, ओला इलेक्ट्रिक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, बीएनवाई मेलॉन, टेक शामिल हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed