फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU gold medalist Puru Dubey got 86th rank in UPSC

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के गोल्ड मेडलिस्ट पुरु दुबे को यूपीएससी में 86वीं रैंक

Sat, 07 Mar 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU gold medalist Puru Dubey got 86th rank in UPSC
सृष्टि ओला
वाराणसी। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए। इसमें आईआईटी बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक टॉपर रहे पुरु दुबे को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 86वीं रैंक मिली है। अंबेडकर नगर निवासी पुरु का चयन आईएएस के लिए हुआ है। पुरु ने 2021 में आईआईटी बीएचयू से बीटेक पूरा किया था और दीक्षांत समारोह में उन्हें दो गोल्ड मेडल और दो कैश प्राइज से सम्मानित किया गया था। इससे पहले उन्होंने दो बार यूपीएससी परीक्षा में साक्षात्कार दिया था।
विज्ञापन


वहीं, वाराणसी की श्रुति ओला ने 329वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता और शहर का नाम रोशन किया। श्रुति के पिता सुरेंद्र यादव एनटीपीसी रेलवे के ठेकेदार हैं और माता रेनु यादव वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। श्रुति ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, शक्तिनगर से प्राप्त की। हाईस्कूल में 80 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 76 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुईं।
विज्ञापन

साल 2020 में बीए हॉनर्स से स्नातक की पढ़ाई बीएचयू के एमएमवी से पूरी की और 2023 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी 85 प्रतिशत अंक से की। इसके बाद चार महीने तक हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी की। श्रुति ने बताया कि उनके पिता की मेहनत, लगन और मनोबल ने उन्हें आईएएस बनने का सपना देखने और उसे पूरा करने में मदद की। परिणाम आने से पहले तक वह यूपीएससी प्री 2026 की तैयारी कर रही थीं। अब उन्हें आईएएस या आईपीएस की नियुक्ति मिल सकती है और वह देश की सेवा में योगदान देने को तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed