{"_id":"5eac541d8c52a9116e66fd06","slug":"iit-bhu-electrical-engineering-team-makes-surface-less-room-sanitizer-robot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉस्पिटल, क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज करने के लिए आईआईटी बीएचयू की टीम ने बनाया सरफेस कम रूम सैनिटाइजर रोबोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्पिटल, क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज करने के लिए आईआईटी बीएचयू की टीम ने बनाया सरफेस कम रूम सैनिटाइजर रोबोट
Fri, 01 May 2020 10:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 01 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन के लिए आईआईटी बीएचयू में बनाया गया रोबोट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को दूर करने के लिए अलग-अलग तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इसमें अल्ट्रावायलेट सिस्टम के बाद अब आईआईटी बीएचयू में एक ऐसा रोबोट बनाया गया है, जिसकी मदद से हॉस्पिटल, क्वारंटीन सेंटर का सैनिटाइजेशन कराया जा सकेगा। आईआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की टीम में शामिल डॉ. श्याम कमल, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. संदीप घोष और डॉ. नायडू ने इसे बनाया है।
यूवी-सी लाइट आधारित इस सरफेस कम रूम सैनिटाइजर रोबोट में टॉय कार का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें यूवी-सी लाइट टॉय कार के नीचे लगी है जो अस्पताल, बस, ट्रेन आदि किसी भी समतल स्थान को सैनिटाइज कर डिसइंफेक्ट करने में सक्षम है। डॉ.श्याम कमल ने बताया कि यह टॉय कार देश में सभी जगह आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

रोबोट ऐसे करेगा काम
डॉ. श्याम कमल ने बताया कि यह रोबोट दो प्रकार से कार्य करेगा। पहला, इस रोबोट में एक यूवी-सी लाइट टॉय कार के नीचे लगी है जो सतह को सैनिटाइज करती है और दूसरा कार के ऊपर लगी है जो पूरे कमरे को डिसइंफेक्ट करने में सक्षम है।
हालांकि सतह सैनिटाइज करने का काम कुछ व्यक्तियों की उपस्थिति में किया जा सकता है, लेकिन टॉय कार में ऊपर लगी लाइट का इस्तेमाल सिर्फ खाली कमरे में ही किया जा सकता है। यह एक कमरे को आधे घंटे में डिसइंफेक्ट करने में सक्षम है।
बताया कि रोबोट में आरएफ स्विच और कैमरा लगे हैं, जिससे इसे रूम के बाहर से ही ऑपरेट किया जा सकता है। उन्होंने कहा की इसकी पोर्टबिलिटी की वजह से ऐसा एक रोबोट, पूरे हॉस्पिटल के लिए काफी होगा।