फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Case ABVP and AISA workers clashed in BHU two girl students got their arms and legs broken

IIT BHU Case: बीएचयू में ABVP-आईसा कार्यकर्ता भिड़े, 2 छात्राओं के हाथ-पैर टूटे; पुलिस पर बयान बदलवाने का आरोप

Mon, 06 Nov 2023 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Nov 2023 12:25 PM IST
सार

आईआईटी परिसर में रविवार को एबीवीपी और आईसा से जुड़े लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि आईसा और भगत छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिंदू विरोधी नारे लगाए। इससे माहौल बिगड़ गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो कहासुनी होने लगी, फिर मारपीट हो गई।

विज्ञापन
IIT BHU Case ABVP and AISA workers clashed in BHU two girl students got their arms and legs broken
IIT BHU Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी परिसर में छात्रा से अश्लीलता और दीवार बनाने के प्रस्ताव के विरोध में रविवार को भी बीएचयू में प्रदर्शन हुआ। सिंह द्वार के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं से आईसा और भगत सिंह छात्र मोर्चा की भिड़ंत हो गई। इसमें एबीवीपी से जुड़ी दो छात्राओं के हाथ- पैर टूट गए हैं। मामला लंका थाने की पुलिस तक पहुंचा है। 
विज्ञापन


एबीवीपी की तरफ से तहरीर दी गई है। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई है। आईआईटी की घटना को लेकर बीएचयू के सिंह द्वार समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। रविवार की दोपहर दोनों संगठनों से जुड़े लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि आईसा और भगत छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिंदू विरोधी नारे लगाए। इससे माहौल बिगड़ गया। 
विज्ञापन


एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो कहासुनी होने लगी, फिर मारपीट हो गई। एबीवीपी बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि आईसा और भगत सिंह छात्र मोर्चा के प्रदर्शन में शामिल कुछ हिंदू विरोधी नारा लगा रहे थे। इसका विरोध किया गया तो हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एबीवीपी की अदिति और मेघा को गंभीर चोट आई है। उधर, भगत सिंह छात्र मोर्चा ने बयान जारी कर कहा कि रविवार को दोपहर में 12 बजे प्रशासन और राज्य सरकार का पुतला फूंकने के दौरान अभद्रता की गई। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी हाथापाई की है। इससे मोर्चा के कार्यकर्ता चोटिल हो गए। ऐसे लोगों पर ठोस कार्रवाई की जाना चाहिए।

पुतला नहीं फूंक पाया आईसा

आईसा के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही बीएचयू के कुलपति, आईआईटी के निदेशक का पुतला नहीं फूंक पाए। कार्यकर्ता पुतला फूंकने की तैयारी में थे, तभी पुलिस पहुंच गई। बीएचयू के सुरक्षा कर्मी भी आ गए। इसी बीच एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता भी आ गए और पुतला छीन लिया। इसे लेकर झड़प भी हुई।

जुलूस निकालकर की नारेबाजी
बीएचयू परिसर में रविवार की देर शाम जुलूस निकालकर दीवार बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। विश्वविद्यालय और आईआईटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। उनका आरोप था कि आईआईटी की छात्रा को न्याय दिलाने के बजाय परिसर के बंटवारे की बात की जा रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सीसी फुटेज खंगालने और पूछताछ तक ही सीमित है पुलिस की कार्रवाई
आईआईटी बीएचयू की बीटेक की छात्रा से अश्लीलता के तीनों आरोपी रविवार की देर रात तक भी चिह्नित नहीं किए जा सके। चार दिन तक पुलिस की सारी कार्रवाई सीसी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ तक ही सीमित रही।

पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगा है कि कहीं ऐसा तो नहीं होगा कि आरोपी चिह्नित ही न हो पाएं। इस बीच पुराने आपराधिक इतिहास और संदिग्ध गतिविधियों वाले नौ लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, मगर कोई नतीजा नहीं निकला।

 

पुलिस पर बयान बदलवाने का आरोप लगाया
आईआईटी के छात्रों ने रविवार को पुलिस पर पीड़ित छात्रा का घटना के संबंध में बयान बदलवाने का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि लंका थाने से एक महिला सब इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल आई थी। दोनों ने छात्रा से अकेले में बात की। घटना के संबंध में छात्रा का बयान भी बदलवाने का प्रयास किया गया। अब तक पुलिस हम लोगों के माध्यम से ही छात्रा से बात करती थी। मगर, पहली बार पुलिस सीधे छात्रा से अकेले मिली।

इस संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी बात की जाएगी। पुलिस ने मनमानी करने की कोशिश की तो हम सभी चुप नहीं बैठेंगे। बाइक सवार यह तीनों युवक वही हैं जो एक नवंबर की रात से दो दिन पहले भी एक छात्रा के साथ छेड़खानी किए थे और उसकी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी।

पुलिस पर मनमानी के आरोप, डीजीपी से जांच मांग
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आईआईटी बीएचयू की छात्रा से छेड़खानी के मामले में वाराणसी पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। साथ ही डीजीपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने राजीव नगर कॉलोनी, चितईपुर के हर्ष सिंह को बीते तीन नवंबर से हिरासत में रखा है। हर्ष की तस्वीर भी सोशल मीडिया में बतौर आरोपी वायरल की गई, जो गलत है। उधर, हर्ष की मां पूनम सिंह ने भी अपने बेटे को लेकर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed