फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Campus placements PhD, MTech, IDD, BTech students will appear for interviews

IIT BHU: कैंपस प्लेसमेंट...Phd, एमटेक-आईडीडी, बीटेक के 1700 छात्र देंगे इंटरव्यू; 40 शोधार्थी भी होंगे शामिल

Mon, 01 Dec 2025 10:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Dec 2025 10:52 AM IST
सार

Varanasi News: प्लेसमेंट ड्राइव के पहले चरण का आयोजन एक दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू शुरू होने से पहले ही छात्रों को 280 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
IIT BHU Campus placements PhD, MTech, IDD, BTech students will appear for interviews
कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में 2025-26 सत्र का कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो गया। इस बार प्लेसमेंट सत्र में कुल 1700 टेक्नोसेवियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें बीटेक के 1100 से ज्यादा छात्र, एमटेक और आईडीडी इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री के 550 छात्र और 40 पीएचडी छात्र शामिल हैं। 

विज्ञापन


प्लेसमेंट प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी संस्थान के करीब 75 जूनियर छात्रों पर है। कॉल लेटर से लेकर इंटरव्यू दिलाने और कंपनी एचआर से बातचीत कर समय तय करने की व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, सारा तकनीकी कार्यभार भी इन छात्रों के ही ऊपर होगा। इन्हें ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की स्टूडेंट टीम के प्रमुख समेत कई पद दिए गए हैं। 
विज्ञापन


प्लेसमेंट के पहले चरण में करीब 330 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां बीटेक और एमटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का इंटरव्यू लेंगी। हिस्सा लेने वालीं ये कंपनियां कोर इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स और कंसल्टिंग सहित कई क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ने प्लेसमेंट प्रक्रिया की जानकारी ली
रविवार को सुबह 10 बजे निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों और छात्रों से मुलाकात की। सतीश धवन हॉस्टल में प्लेसमेंट तैयारियों का जायजा लिया और छात्रों को शुभकामनाएं दीं। छात्रों को प्रेरित करते हुए आत्मविश्वास, संयम और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। 

प्रो. पात्रा ने छात्रों ने कड़ी मेहनत की सराहना की। कहा कि संस्थान अपने उद्योग–सहयोगी भागीदारों का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने आईआईटी बीएचयू के प्रतिभाशाली छात्रों पर निरंतर विश्वास बनाए रखा है।

पिछले सत्र में 2.20 करोड़ का रहा सबसे बड़ा पैकेज
सत्र 2024-25 प्लेसमेंट के सभी चरणों में 1416 छात्रों को नौकरी मिली। इनमें 15 छात्रों को एक करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि का पैकेज मिला था। सबसे बेहतर पैकेज 2.20 करोड़ रुपये का था। इस बार भी पैकेज इसी के आसपास रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed