फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU 30% more placement offers received in two days compared to 2024 in varanasi

आईआईटी बीएचयू: 2024 के मुकाबले दो दिन में मिले 30% प्लेसमेंट के ऑफर, औसत पैकेज रहा 32.89 लाख रुपये

Wed, 03 Dec 2025 06:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Dec 2025 06:15 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में मंगलवार को 56 कंपनियों ने 227 छात्राें को ऑफर दिया। इस दौरान औसत पैकेज 32.89 लाख रुपये रहा। हालांकि तकनीकी खराबी से कई इंटरव्यू समय से नहीं हो सके। वहीं प्लेसमेंट डेटा कलेक्शन में भी दिक्कत आई। 

विज्ञापन
IIT BHU 30% more placement offers received in two days compared to 2024 in varanasi
IIT BHU - फोटो : IIT BHU

विस्तार

आईआईटी बीएचयू के कैंपस प्लेसमेंट में 2024 के मुकाबले पिछले दो दिनों में ही टेक्नोसेवियों को 30 फीसदी नौकरियों के ऑफर्स मिल चुके हैं। दूसरे दिन मंगलवार को 56 कंपनियों ने 227 छात्र और छात्राओं को ऑफर दिए और प्लेसमेंट का औसत पैकेज 32.89 लाख रुपये तक रहा।

विज्ञापन


संस्थान के प्री प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर्स में भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। इस साल 72 इंटर्नशिप और 17 पीपीओ ऑफर ज्यादा आए हैं। पिछले साल 430 इंटर्नशिप और 280 छात्र-छात्राओं को पीपीओ ऑफर मिले थे और इस बार 502 इंटर्नशिप और 297 पीपीओ ऑफर मिल चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन में अधिकतम पैकेज 1.67 करोड़ रुपये ही रह गया। जबकि दो दिनों को मिलाकर 111 कंपनियों ने 436 छात्र-छात्राओं को ऑफर मिले। वहीं, इस इंटर्नशिप और पीपीओ को मिलाकर 181 कंपनियों ने 716 टेक्नोसेवियों को ऑफर्स दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में पिछले सत्र के मुकाबले इस बार दो दिनों में 30 फीसदी चयन हो गए हैं। 2024-25 में दिसंबर से अप्रैल तक पांच महीने तक चले प्लेसमेंट में 1416 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। जबकि इस बार दो दिन में 436 ऑफर्स मिल चुके हैं। पिछले सत्र का अधिकतम पैकेज 2.20 करोड़ रुपये तक गया था। इस बार दो दिन के प्लेसमेंट में अधिकतम ऑफर 1.67 करोड़ रुपये रहा।

गड़बड़ी के चलते नहीं मिला अधिकतम और न्यूनतम डेटा

मंगलवार को संस्थान ने न तो न्यूनतम पैकेज का आंकड़ा जारी किया और न ही अधिकतम पैकेज का। बताया जा रहा है कि सतीश धवन छात्रावास में पूरा प्लेसमेंट सेल और 75 छात्रों की टीम तैनात है, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के चलते इंटरव्यू समय से नहीं हो सके। इसके चलते प्लेसमेंट का डेटा जारी नहीं हो सका। उस स्लॉट के लिए रजिस्टर्ड सभी छात्रों के इंटरव्यू देर रात तक चलते रहे। इसलिए डेटा कलेक्शन में काफी दिक्कतें आईं।

दूसरे दिन इन प्रमुख कंपनियों ने दी नौकरियां
हिलाब्स, एनवीडिया, थॉटस्पॉट, स्प्रिंकलर, सैप लैब्स, जोमैटो, ईएक्सएल, ब्लैक रॉक, क्वालकॉम, अपस्केल एआई (सॉफ्टवेयर), मनी व्यू, सीबीए, टेक्सास (एनालॉग), टेक्सास (डिजिटल), रेजरपे, वीजा, ड्यूश बैंक, मैकिन्से, इन्फोएज, टेराडाटा, वीवीएफ, कोटक, क्विक सेल, बीएनवाई आदि कंपनियों की ओर से इंटरव्यू लेकर छात्रों को ऑफर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed