फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU 11th Convocation of faces of meritorious students bright after receiving medal,

IIT BHU का 11वां दीक्षांत समारोह: मेडल पाकर खुशी से दमके मेधावियों के चेहरे, 1497 को मिली उपाधियां

Mon, 10 Oct 2022 05:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 05:34 PM IST
सार

 आईआईटी बीएचयू के 11वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को 54 मेधावियों  को 105 मेडल और 1497 मेधावियों को उपाधियां दी गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे की खुशी देखते बन रही थी। 

विज्ञापन
IIT BHU 11th Convocation of faces of meritorious students bright after receiving medal,
आईआईटी बीएचयू का 11वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में स्थापित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के 11वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को मेधा की चमक बिखरी। स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित समारोह में 54 मेधावियों  को 105 मेडल और 1497 मेधावियों को उपाधियां दी गईं। इसके बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे की खुशी देखते बन रही थी।  

विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्य व जेएनयू के चांसलर डॉ. विजय कुमार सारस्वत ने मेधावियों को पदक प्रदान किया।  भावी इंजीनियरों का आह्वान करते हुए मुख्य अतिथि जेएनयू के चांसलर डॉ. विजय कुमार सारस्वत ने कहा कि एक इंजीनियर के तौर पर सोच हमेशा तार्किक होनी चाहिए।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के मेधावियों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही खास रहा। संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों के बीच स्वतंत्रता भवन में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में उनके चेहरे दमक रहे थे। ऐसा हो भी क्यों नहीं, उन्होंने जो सपना था, वह सच हुआ। जैसे ही समारोह में मंच पर बुलाकर उन्हें पदक दिया गया, सब खिलखिला उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT BHU 11th Convocation of faces of meritorious students bright after receiving medal,
आईआईटी बीएचयू का 11वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

नीति आयोग के सदस्य व जेएनयू के चांसलर डॉ. विजय कुमार सारस्वत मुख्य अतिथि तो बोर्ड आफ गवर्नर के चेयरमैन पद्मश्री डा. कोटा हरिनारायन ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।  कार्यक्रम की शुरुआत दीक्षांत परेड से हुई।

वैदिक मंत्रोच्चार और कुलगीत के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अध्यक्ष पद्मश्री कोटा हरिनारायण ने दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। दीक्षांत समारोह में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी। जहां श्लोका नेगी को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया वहीं इशिता अस्थाना को निदेशक मेडल प्रदान किया गया। 

श्लोका नेगी को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, इशिता को निदेशक स्वर्ण पदक

IIT BHU 11th Convocation of faces of meritorious students bright after receiving medal,
श्लोका नेगी को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, इशिता को निदेशक स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष दो छात्राओं को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने पर प्रेसीडेंट्स (राष्ट्रपति) स्वर्ण पदक और डाइरेक्टर्स (निदेशक) स्वर्ण पदक दिया गया। संस्थान में बीटेक स्तर पर शैक्षणिक क्षेत्र में संपूर्ण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सुश्री श्लोका नेगी, बीटेक, फार्मास्युटिकल्स इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी को प्रेसीडेंटस स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और संगठनात्मक व नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए इशिता अस्थाना, बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) को डायरेक्टर्स स्वर्ण पदक से विभूषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed