{"_id":"60d8d1eb8ebc3ecd026e9819","slug":"if-the-copy-is-not-uploaded-on-the-portal-students-will-be-able-to-send-it-by-e-mail-city-news-vns5973124128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई कॉपी तो ई मेल से भेज सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई कॉपी तो ई मेल से भेज सकेंगे छात्र
विज्ञापन
बीएचयू में 10 जुलाई से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अगर परीक्षा के बाद किसी वजह से पोर्टल पर कॉपी अपलोड नहीं हो पाई तो छात्र ई मेल के माध्यम से भी लिखी कॉपी भेज सकेंगे। इसके लिए संबंधित छात्र को पोर्टल पर लॉगिन करने के समय ईमेल आईडी सहित अन्य जानकारी देनी होगी।
कोरोना की पहली लहर की तरह ही दूसरी लहर में भी ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें घर बैठे छात्र परीक्षा देंगे और परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी को परीक्षा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बीएचयू में 10 जुलाई से 14 अगस्त तक अलग-अलग समय सारणी के अनुसार परीक्षाएं होंगी। परीक्षा विभाग की ओर से अब समय सारणी भी अपलोड कराई जा रही है।
समिति करेगी मामलों का निस्तारण
सेमेस्टर परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विभागवार समिति भी बनाई गई है। परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि छात्रों की परीक्षा संबंधी जो भी समस्याएं आती हैं उसके निस्तारण के लिए हर विभाग में समिति बनाई गई है। इसके पोर्टल पर नंबर भी दिए गए हैं, जिस पर परीक्षा में पेपर डाउनलोड करने, परीक्षा खत्म होने के बाद लिखी कॉपी अपलोड करने सहित अन्य समस्याओं पर छात्र दिए गए नंबर के माध्यम से बात कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।