फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If PM's Twitter gets hacked, what will be the security of common man

पीएम का ट्विटर हैक हो जाता है तो आम आदमी की क्या सुरक्षा होगी

Mon, 13 Dec 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
If PM's Twitter gets hacked, what will be the security of common man
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने रविवार को संत रविदास के दर्शन किए। मत्था टेकने के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा कि जिस देश में प्रधानमंत्री का ट्विटर एकाउंट हैक हो जाता है, वहां आम आदमी की कितनी सुरक्षा होगी। सीमा पर चीन कब्जा करके अपने दो गांव बसा चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री बोलना भी नहीं जानते।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम पर चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा को चुनाव में वोट चाहिए। वोट के लिए जो लोग साढ़े चार साल काम नहीं करते, वे ही ऐसे धार्मिक मसलों का फायदा उठाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा, देश के बहुसंख्य लोग आजतक रोटी, कपड़ा और मकान की ही लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में 80 करोड़ लोग ऐसे हैं जो कि सस्ते भोजन पर निर्भर हैं। सरकार इनकी भलाई के लिए जितनी भी बातें करें मगर कथनी और करनी में खासा फर्क है।
विज्ञापन

गठबंधन पर अभी फैसला नहीं
चंद्रशेखर ने कहा कि उनका किसी दल के साथ गठबंधन का अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। अगर फैसला होगा तो लोगों को सूचित कर दिया जाएगा। बहुजन समाज के लोगों से गठबंधन करने का प्रयास किया जा रहा है। हमें अपनी मेहनत से जीतना होगा। हम समाज, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, मेहनतकश मजदूर और दस्तकार सभी को तैयार कर रहे हैं। उन्हंोंने कहा, दलितों और शोषितों का राग अलापने वाली कुछ पार्टियां चुनाव तक ही माहौल बनाती हैं। उसके बाद भूल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed