{"_id":"64a042e5fc2fa62a65091b79","slug":"if-leadership-of-bjp-does-not-leave-then-result-will-death-coordinator-of-social-media-cell-threat-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: भाजपा की नेतागिरी नहीं छोड़ी तो अंजाम मौत होगी, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: भाजपा की नेतागिरी नहीं छोड़ी तो अंजाम मौत होगी, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक को मिली धमकी
Sat, 01 Jul 2023 08:44 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 01 Jul 2023 08:44 PM IST
सार
भाजपा काशी क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह को मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी से भयभीत कुंवर पुष्पेंद्र ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता को मोबाइल पर मिली धमकी
विस्तार
भाजपा काशी क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। तहरीर के आधार पर लंका थाने की पुलिस ने लंका निवासी विनीत सिंह विसेन उर्फ गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी डॉ. कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 जून की रात उनके मोबाइल फोन पर विनीत सिंह विसेन उर्फ गोलू ने फोन किया। कॉल रिसीव किया तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल फोन पर ही विनीत ने कहा कि भाजपा की नेतागिरी करना छोड़ दे, वरना अंजाम मौत होगी।
विज्ञापन
डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि वह पार्टी के काम से दिन भर घर से बाहर ही रहते हैं। इसलिए विनीत की धमकी से भयभीत हैं। उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें; वाराणसी से पूर्वांचल को साधेंगे पीएम मोदी, सात जुलाई को करेंगे जनसभा, तैयारियों में जुटी भाजपा