{"_id":"646d188dca9a60264a0949c4","slug":"if-aadhaar-is-made-ten-years-ago-then-update-kyc-varanasi-news-c-20-vns1013-220113-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aadhar Update: आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना तो हो सकता है निरस्त, जल्द अपडेट कराएं केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aadhar Update: आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना तो हो सकता है निरस्त, जल्द अपडेट कराएं केवाईसी
Wed, 24 May 2023 06:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 06:17 PM IST
सार
अगर आपका आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक पुराना है और इस अवधि में आपने किसी भी तरह का कोई भी संधोधन नहीं कराया है तो आपका आधार कार्ड निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेशन
- फोटो : istock
विस्तार
आधार कार्ड अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी मदद से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलता है। जरूरी है कि समय-समय पर लोग इसे अपडेट कराते रहें। यह बातें मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में आधार ऑपरेटरों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यशाला में कहीं।
विज्ञापन
कार्यशाला का उद्घाटन कर उन्होंने कहा कि आधार कार्ड न हो तो कई सरकारी काम रुक सकते हैं। जिन लोगों के आधार कार्ड बने दस वर्ष से ऊपर हो गए हैं, वह नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर केवाईसी अपडेट कराएं।
विज्ञापन
अगर आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक पुराना है और इस अवधि में किसी भी तरह का कोई भी संधोधन नहीं कराया है तो आपका आधार कार्ड निरस्त हो सकता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की कार्यशाला में वाराणसी मंडल के 250 ऑपरेटरों और सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया। उन्हें आधार नामांकन और अपडेट से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। लिखने में त्रुटि, फोटो खींचने में हो रही त्रुटियां आदि से बचने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन