फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Idols Lalbaug Ka Raja installed in seven cities of Purvanchal Ganeshotsav from 7 September

UP News: पूर्वांचल के सात शहरों में स्थापित होंगी लालबाग के राजा की मूर्तियां, सात सितंबर से गणेशोत्सव

Sun, 01 Sep 2024 11:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 11:30 PM IST
सार

Varanasi News: काशी में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मराठी समाज के लोग भी गणपति को अपने घरों-मोहल्लों में स्थापित करेंगे। इस बार मुंबई के लालबाग से राजा की भी मूर्तियां काशी आ रही हैं।

विज्ञापन
Idols Lalbaug Ka Raja installed in seven cities of Purvanchal Ganeshotsav from 7 September
काशी में सात सितंबर से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव की नगरी काशी में सात सितंबर से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। मराठी समाज के परिवारों में गणपति देव विराजेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सार्वजनिक गणेशोत्सव के लिए पंडाल आकार लेने लगे हैं। वहीं, गणेश जी की मूर्तियां भी आकार ले चुकी हैं। 

विज्ञापन


काशी में विराजने के लिए मुंबई के लालबाग के राजा की भी प्रतिमूर्ति आ रही है। वहां से पांच दिनों में यहां पहुंचेगी। पूर्वांचल में उनकी सात प्रतिमाएं स्थापित होंगी। काशी में ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी और बीएचयू आईआईटी में स्थापित होगी। 
विज्ञापन


काशी में 17 सालों से मुंबई के लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति स्थापित होती है। मुंबई में ही लालबाग के राजा की प्रतिमाएं तैयार हुई हैं और अब वे यहां आने को तैयार हैं। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष आनंदराव सूर्यवंशी एवं कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने बताया कि बनारस में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं को मुंबई के मूर्तिकारों ने ही बनाया है। दो बड़े वाहनों से यूपी और बिहार में स्थापित होने के लिए चार से छह फीट की कुल 14 प्रतिमाएं आ रही हैं। 30 अगस्त को ये वाहन मुंबई से चते हैं और चार सितंबर को यहां पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग होती है मूर्तियों की बनावट ही
14 में से सात पूर्वांचल के शहरों में स्थापित होंगी। यहां पर ठठेरी बाजार, बीएचयू आईआईटी के अलावा आजमगढ़ में दो और मिर्जापुर, गोपीगंज (भदोही), गाजीपुर में एक-एक प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसके अलावा प्रतापगढ़, अकबरपुर, कानपुर, पटना आदि शहरों के पंडालों में ये प्रतिमाएं स्थापित होंगी। प्रतिमाएं ही नहीं मुंबई से वस्त्र और शृंगार की सामग्रियां भी आ रही हैं। 

संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुहास पाटिल ने बताया कि घरों में स्थापित करने के लिए भी करीब दो दर्जन छोटी प्रतिमाएं आ रही हैं। वैसे 12 स्थानों पर सार्वजनिक पूजा पंडाल में गणेश जी की पूजा होती है। आनंदराव सूर्यवंशी ने बताया कि लालबाग के राजा की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकारों की कलाकारी अलग है। उनकी मूर्तियों की बनावट ही अलग होती है। 

आईआईटी बीएचयू में भी होंगे स्थापित 
बीएचयू आईआईटी के धनराज गिरि हॉस्टल में लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति स्थापित होगी। महाराष्ट्र के करीब 400 छात्र यहां गणेशोत्सव मनाएंगे। आयोजक मनीष दीपक सावले ने बताया कि तीसरे साल भी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित होगी। शिवाजी महाराज जो गढ़ जीते थे, उनमें से करीब 15 गढ़ों की झांकी सजाई जाएगी। इस दौरान कैंपस में पूजन अर्चन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाआरती जैसे विविध आयोजन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed