{"_id":"616885f0fe059e184d708df5","slug":"idol-immersion-preparations-complete-arrangements-made-at-11-places-varanasi-news-vns617344784","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन की तैयारी पूरी, 11 जगहों पर बनी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन की तैयारी पूरी, 11 जगहों पर बनी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र और दुर्गापूजा के बाद मूर्तियों के विसर्जन की तैयारी नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। गंगा किनारे दो अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। वहीं, शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित नौ कुंडों और तालाबों में विसर्जन की व्यवस्था की गई है। यहां प्रकाश, सफाई से लेकर नाव और गोताखोरों के भी इंतजाम किए गए हैं।
नगर निगम की ओर से खिड़किया घाट और रामनगर के पास गंगा किनारे दो अस्थायी मूर्ति विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। वहीं निगम के पांच जोन दशाश्वमेध, भेलूपुर, आदमपुर, कोतवाली और वरुणापार जोन में कुल नौ कुंडों और तालाबों को विसर्जन के लिए चिह्नित किया गया है। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
एडिशनल सीपी ने लक्ष्मी कुंड का लिया जायजा
मूर्ति विसर्जन की तैयारियों के बाबत अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग पर विद्युत प्रकाश और तालाब के आसपास सुरक्षा के बाबत मातहतों को निर्देशित किया। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमाएं लक्ष्मी कुंड में विसर्जित की जाएंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।