फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IAS S Rajalingam takes over as 58th DM of Varanasi counts his priority

Varanasi: IAS एस राजलिंगम ने वाराणसी के 58वें डीएम का कार्यभार संभाला, गिनाई अपनी प्राथमिकता

Sun, 06 Nov 2022 02:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 02:27 PM IST
सार

वाराणसी के नये जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने रविवार को कार्यभार ग्रहण किया। एस राजलिंगम 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
IAS S Rajalingam takes over as 58th DM of Varanasi counts his priority
वाराणसी के नये डीएम एस राजलिंगम ने कार्यभार किया ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2009 बैच के आईएएस अधिकारी एस राजलिंगम ने रविवार को वाराणसी के 58वें जिलाधिकारी के तौर पर कार्यभार संभाला। इससे पहले उन्होंने परम्परानुसार काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव, काशी विश्वनाथ दरबार एवं संकटमोचन मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। मीडिया से बातचीत में बातचीत में एस राजलिंगम ने जिलाधिकारी के तौर पर अपनी प्राथमिकता गिनाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  शिक्षा, स्वास्थ्य और कुपोषण के क्षेत्र में काम करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। इसके अलावा जनपद में विकास कार्यों को बेहतर और प्रभावी ढंग से लागू करना भी उनकी जिम्मेदारी है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्रम एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की।

विज्ञापन

एस राजलिंगम के बारे में जानिए

नवागंतुक जिलाधिकारी एस राजलिंगम शनिवार को देर रात वाराणसी पहुंचे और रविवार को विधिवत सुबह दर्शन-पूजन के पश्चात कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया।  एस राजलिंगम मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के रहने वाले हैं। एनआईटी त्रिचरापल्ली से 2009 में सिविल सर्विस में आने के बाद राजलिंगम की पहली तैनाती बांदा जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के रूप में देवरिया और डीएम के रूप में  औरैया, सुल्तानपुर और सोनभद्र में सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा दुग्ध विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, नगर विकास तथा आयुक्त नगर निगम अयोध्या के पदों पर तैनात रहे हैं।

उन्हें वाराणसी का 58वां डीएम बनाया गया है। वाराणसी पहुंचने पर नवागंतुक जिलाधिकारी का वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जनपद के अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed