फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband pressured wife into work Threatened make video viral woman alleges assault FIR registered in varanasi

पति ने देह व्यापार के लिए बनाया दबाव: वीडियो वायरल करने की धमकी, महिला ने लगाया मारपीट का आरोप; प्राथमिकी

Mon, 14 Sep 2026 02:53 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 14 Sep 2026 02:53 PM IST
सार

वाराणसी में एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। तहरीर पर विष्णु प्रजापति, रमेश प्रजापति समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। महिला का आरोप है कि मायके जाने के बाद पति ने रिश्तेदारों को कथित अश्लील वीडियो भेजा और फर्जी फेसबुक आईडी बनाई।

विज्ञापन
Husband pressured wife into work Threatened make video viral woman alleges assault FIR registered in varanasi
मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विष्णु प्रजापति, रमेश प्रजापति समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


महिला के मुताबिक, उसका पति शराब का आदी है और कोई काम नहीं करता। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह घरों में बर्तन साफ करने और खाना बनाने का काम करती थी। आरोप है कि पति और सास-ससुर उस पर देह व्यापार शुरू करने का दबाव बनाते थे। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसका कथित वीडियो बनाया गया।

विज्ञापन

महिला के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग उसे धमकी देते थे कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वीडियो उसके मायके और रिश्तेदारों को भेज दिया जाएगा। इस धमकी से वह डर गई थी। बाद में 29 अगस्त 2026 को वह अपनी दोनों बेटियों के साथ पश्चिम बंगाल स्थित मायके चली गई।

शिकायत के अनुसार, मायके पहुंचने के बाद पति ने कथित अश्लील वीडियो उसकी बहनों, जीजा, मामा और अन्य रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर भेज दिया। महिला का आरोप है कि उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी भी बनाई गई और कथित वीडियो को वायरल करने की कोशिश की गई। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि पति फोन पर भी उसे धमकी देता है और वापस ससुराल आने के साथ ही देह व्यापार शुरू करने के लिए दबाव बना रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed