फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband had given betel nut of two lakhs to kill his wife, was killed himself, police disclosed

सनसनीखेज खुलासाः पत्नी की हत्या के लिए पति ने दी थी दो लाख की सुपारी, बदमाशों ने उसकी ही हत्या कर दी

Sat, 21 Aug 2021 12:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Aug 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Husband had given betel nut of two lakhs to kill his wife, was killed himself, police disclosed
demo pic

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव के समीप सुरेंद्र पांडेय की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन शूटरों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुरेंद्र ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए उन्हें दो लाख की सुपारी दी थी, लेकिन बदमाशों ने उसकी ही हत्या कर दी। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर मृतक का दो लाख का चेक, बाइक और हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 14 अगस्त को चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया तिराहे के समीप सिंदुरिया निवासी सुरेंद्र पांडेय का शव मिला था। मृतक की बहन की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे मुखबिर की सूचना पर चोपन एसओ नवीन तिवारी, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव और स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी और सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए हत्यारोपी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही गांव निवासी योगेश कुमार मिश्रा, सहिजन खुर्द निवासी पंकज कुमार बघेल और कुरहुल गांव निवासी चंदन तिवारी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, मृतक का हस्ताक्षरित दो लाख का चेक, बाइक और तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।

एसपी ने बताया कि सुरेंद्र अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था। हत्या के लिए दो माह पहले चंदन तिवारी के माध्यम से शूटरों से संपर्क कर हत्या के लिए दो लाख की सुपारी दी थी।  शूटरों ने घटना को अंजाम देने से पहले रुपये की मांग की। तब सुरेंद्र ने भारतीय स्टेट बैंक के अपने खाते का बैलेंस और हस्ताक्षरित चेक दिखाया था।

शूटरों के मन में शंका हो गई थी हत्या के बाद उन्हें रुपये मिलेंगे भी या नहीं। इसलिए शूटरों ने पत्नी की हत्या करने के बजाय सुरेंद्र की हत्या कर चेक ले लेने की योजना बना डाली। फरार हत्यारोपी शिवशंकर कनौजिया की तलाश की जा रही है। टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया गया है।

पत्नी की हत्या के लिए शूटरों को दिया था तमंचा

एसपी ने बताया कि घटना के दिन सुरेंद्र ने स्वयं शूटर योगेश व पंकज को अपने घर ले जाकर तमंचा और कारतूस दिया। हत्या करने के लिए तीनों चोपन जा रहे थे। रास्ते में सुरेंद्र किसी से मोबाइल पर बात करने लगा तभी बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके पास मौजूद दो लाख का चेक ले लिया। 

पति-पत्नी में था लंबे समय से विवाद

सिंदुरिया गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय (45) का अपनी पत्नी शिवकुमारी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रहते थे। सुरेंद्र सिंदुरिया में स्थित अपने पुश्तैनी मकान में रहता था, जबकि पत्नी चोपन बैरियर स्थित मकान में रहती है। दोनों ही एक-दूसरे के साथ न रहने की जिद पर अड़े थे। कोर्ट में भी मामले का समाधान नहीं हो पाया था। सुरेंद्र की हत्या के बाद बहन सुनीता मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी शिवकुमारी पांडेय समेत विनोद तिवारी, अतुल तिवारी और विजेंद्र मिश्रा के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed