फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband Do second marriag wife filed dowry harassment case in varanasi

Varanasi News: पति ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

Sat, 20 May 2023 10:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 May 2023 10:33 PM IST
सार

वाराणसी के धरसौना की एक युवती ने कहा कि मामूली बात को लेकर ससुराल के लोग विवाद करते हैं। पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। इस संबंध में पूछने पर धमकी भी दी जा रही है। 

विज्ञापन
Husband Do second marriag wife filed dowry harassment case in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के धरसौना की एक युवती ने चोलापुर थाने में तहरीर देकर पति और सास-ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। धरसौना की रहने वाली दीपा सिंह ने बताया कि उसकी शादी जौनपुर जिले के बेलवा मड़ियाहू निवासी जैकी सिंह के साथ दिसंबर 2015 में हुई थी।

विज्ञापन


दीपा ने कहा कि मामूली बात को लेकर ससुराल के लोग विवाद करते हैं। पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। इस संबंध में पूछने पर धमकी भी दी जा रही है। तहरीर के आधार पर बेलवा मड़ियाहूं निवासी जैकी सिह, किरन सिंह, जयशंकर सिंह समेत आठ लोगों के विरुद्ध चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दहेज में मोटरसाइकिल के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर अबोध बच्चे के साथ मायके भेज देने के मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय रोड की रहने वाली सुंदरी देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसका विवाह मंडुवाडीह स्टेशन निवासी टाइमपास उर्फ विश्वकर्मा के साथ हुआ था। परिजनों ने सामर्थ्य के अनुसार पर्याप्त दहेज दिया था। इसके बावजूद पति टाइमपास, ससुर विनोद और सास किरण देवी मायके से जबरन बाइक मंगवाने के लिए परेशान करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किट हाउस के समीप युवक से 20 हजार लूटे

सर्किट हाउस के समीप रामनगर निवासी युवक के साथ मारपीट और रुपये छीने जाने के मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर निवासी अमित राय के अनुसार वह शुक्रवार की शाम अपने निजी वाहन से सर्किट हाऊस के पीछे अधिकारी हॉस्टल में अपनी बहन से मिलने जा रहे थे।

अधिकारी हॉस्टल के पास सड़क पर गाड़ी रोक कर दाएं साइड का दरवाजा खोल कर वह उतरे। उसी दौरान एक बाइक सवार द्वारा उनके वाहन के दरवाजे में टक्कर मार दी गई। उसके बाद उनके पीछे वकील की यूनिफार्म में आए दो व्यक्तियों द्वारा भी बाइक से टक्कर मारी गई। वह जब तक कुछ समझ पाते तीनों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इसके साथ ही जेब में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए।

पैसा लेकर नहीं दी कार

लहरतारा स्थित एक कार शोरूम के कर्मचारी पर एक युवती ने पैसा लेकर चारपहिया वाहन न देने का आरोप लगाते हुए मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिर्जापुर जिले के अमोई की रहने वाली रीना के अनुसार उन्होंने वर्ष 2021 से 2022 के बीच लहरतारा क्षेत्र स्थित एक कार शोरूम के कर्मचारी अनुराग सिंह को चारपहिया वाहन के लिए एक लाख उनतीस हजार पांच सौ रुपये ऑनलाइन दिया था। बाकी रुपये नगद दिया था। युवती का आरोप है कि अनुराग द्वारा कहा गया कि आपकी कार आने में लगभग दो महीने लग जाएंगे, लेकिन करीब पांच महीना बीत जाने के बाद भी कार नहीं मिली। अब अनुराग फोन भी नहीं उठाता है। शोरूम में जाने पर पता लगा कि अनुराग सिंह वहां से भाग गया है।

मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज

मटूका गांव निवासी मनीष की तहरीर के आधार पर कपसेठी थाने में शिवम पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी मामूली विवाद में गांव निवासी आरोपी अपने लोगों के साथ पीड़ित के घर पर आया और उसकी पत्नी प्रीति पटेल के साथ मारपीट किया। सभी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed