फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hunger strike against the UGC called off Shastri Ghat protesters admitted to Deen Dayal Hospital

वाराणसी: यूजीसी के विरोध में चल रहे अनशन को तुड़वाया, अनशनकारी दीनदयाल अस्पताल में भर्ती; पहुंची फोर्स

Sun, 27 Sep 2026 10:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 27 Sep 2026 10:03 AM IST
सार

यूजीसी के विरोध में शास्त्री घाट पर अनशन कर रहे लोगों की रविवार शाम पुलिस ने भूख हड़ताल समाप्त कराई। तबीयत बिगड़ने पर अनशनकारियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बृजेश मिश्र दीनदयाल अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Hunger strike against the UGC called off Shastri Ghat protesters admitted to Deen Dayal Hospital
दीनदयाल अस्पताल परिसर में पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी के शास्त्री घाट पर यूजीसी के विरोध में अनशन कर रहे लोगों की रविवार करीब 3:30 बजे पुलिस ने भूख हड़ताल समाप्त करा दी। बताया गया कि अनशन पर बैठे लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उनके परिजनों ने पुलिस को दी थी।

विज्ञापन




इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी अनशनकारियों को इलाज और जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बृजेश मिश्र को दीनदयाल अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य अनशनकारियों को रामनगर और शिवपुर स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनकी चिकित्सकीय जांच और उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


अनशनकारियों के अस्पताल पहुंचने के बाद सुरक्षा के लिहाज से दीनदयाल अस्पताल में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मौके पर एसीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। पुलिसकर्मी अस्पताल परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ अनशनकारियों की सुरक्षा में लगे हैं। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed