{"_id":"6640e0c89348d2895e0da06e","slug":"hum-hai-modi-ka-parivar-team-participate-in-prime-minister-road-show-in-varanasi-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 'हम हैं मोदी का परिवार...' वाराणसी में PM के रोड शो में शामिल होगी ये टीम; जानें- क्या है विशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 'हम हैं मोदी का परिवार...' वाराणसी में PM के रोड शो में शामिल होगी ये टीम; जानें- क्या है विशेष
Sun, 12 May 2024 09:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 09:02 PM IST
सार
Varanasi News: यह टीम भी 14 से 30 मई तक यह समूह वाराणसी के विभिन्न हिस्सों में जाकर प्रधानमंत्री का प्रचार करेगा।
विज्ञापन
मोदी के रोड शो में शामिल होगी ये टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र ही नहीं, परिवार बन चुका है। स्वयं प्रधानमंत्री भी इस तथ्य को स्वीकारते हैं कि 10 वर्षों में वह खुद बनारसी हो गए हैं। वाराणसी के कई नागरिक अपने आपको मोदी मानकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 2024 के लोकतंत्र के इस महापर्व में दवा व्यवसायी शैलेश गुप्ता एवं फार्मा कंपनी में कार्यरत विनय राय अपने अन्य व्यवसायी मित्रों के साथ 15 दिवसीय चुनाव प्रचार अभियान में लग गए हैं।
विज्ञापन
इसका शुभारम्भ सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में देखने को मिलेगा। जब 500 वालंटिअर्स विशेष प्रकार की टी-शर्ट पहन मोदी के वाहन के साथ लंका स्थित महामना की मूर्ति से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक जाएंगे। इस समूह में वाराणसी के प्रथम नागरिक महापौर अशोक तिवारी भी होंगे।
विज्ञापन