{"_id":"63c304cd1ae10b6a9413121a","slug":"how-much-work-related-to-ropeway-will-be-done-in-six-months-tell-tomorrow-varanasi-news-vns6937518154-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: छह महीने में रोप-वे से संबंधित कितना काम होगा, कल बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: छह महीने में रोप-वे से संबंधित कितना काम होगा, कल बताएं
विज्ञापन
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में शहर में निर्माणाधीन और प्रस्तावित प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा हुई। मंडलायुक्त ने रोप-वे का निर्माण कार्य कराने वाली संस्था के अफसरों से कहा कि अगले छह महीने में होने वाले काम की रिपोर्ट हर हाल में सोमवार तक वीडीए को सौंप दें।
मंडलायुक्त ने रोप-वे निर्माण करने वाली कंपनी से जानकारी मांगी कि कितने समय में काम पूरा होगा। इस पर कंपनी द्वारा बताया गया कि रथयात्रा से गोदौलिया के बीच अभी मिट्टी की जांच की जा रही है। चिह्नित स्थानों में रेलवे की जमीनों की लीज और रेलवे की सेंसिटिव यूटिलिटी को शिफ्ट करने संबंधी कुछ दिक्कतें हैं। इसे लेकर मंडलायुक्त ने सोमवार तक रेलवे को पत्र भेजने को कहा।
बैठक में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर की प्रगति की समीक्षा हुई। मंडलायुक्त ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुआवजा देकर जमीन पर काबिज भू-स्वामियों से उचित वसूली करने का आदेश दिया। साथ ही यह भी कहा कि जिन्होंने मुआवजा नहीं लिया है उनसे बात करके उन्हें मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
सारनाथ में सौंदर्यीकरण के काम की समीक्षा की
मंडलायुक्त ने सारनाथ में पर्यटन सौंदर्यीकरण के काम की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को संसाधन बढ़ाकर काम में तेजी लाकर अप्रैल माह तक रोड, सीवेज, ड्रेनेज और बिजली के काम को पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि अप्रैल में प्रस्तावित जी-20 की बैठक से पहले काम हर हाल में पूरा हो।
चौक क्षेत्र के व्यापारियों के लिए बनाएं कांप्लेक्स
चौक क्षेत्र से पलायित हो रहे व्यापारियों के लिए मंडलायुक्त ने कांप्लेेक्स बनाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने व्यापारी समूहों द्वारा सुझाए गए कुछ स्थानों के बारे में बताया। बैठक में शहर में प्रस्तावित नए पार्किंग स्थलों के काम की प्रगति की समीक्षा भी हुई। इसके लिए मंडलायुक्त ने सर्किट हाउस के सामने मौजूद जमीन को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रारूप बनाने को कहा।
हरहुआ में बनाएं बस अड्डा
मंडलायुक्त की बैठक में शहर में प्रस्तावित नई ग्रीन फील्ड टाउनशिप के प्लानिंग की बात भी हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम न हो कि भविष्य में प्रोजेक्ट और पैसा दोनों फंस जाए। उन्होंने हरहुआ में किसान इंटर कॉलेज की जमीन को लेकर बस अड्डा बनाने की बात कही। बैठक में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, सचिव सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।