फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Houses collapsed in rainy family buried in debris, two women dead in azamgarh

आजमगढ़: बरसात में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबा परिवार, दो महिलाओं की मौत

Thu, 24 Sep 2020 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Sep 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Houses collapsed in rainy family buried in debris, two women dead in azamgarh
बरसात में गिरा कच्चा मकान। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के अतरारी गांव में बुधवार की रात एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। जब तक मलबा हटा कर सभी को बाहर निकलते तब तक एक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं, महाराजगंज थाना क्षेत्र के मझउवा गांव में गुरुवार सुबह आठ बजे बारिश में कच्चा मकान गिरने से उसमें दबकर महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के अतरारी गॉव निवासी राजकुमार का कच्चा मकान था। बुधवार की सुबह से ही हो रहे बरसात के चलते देर रात मकान ढह गया। घटना के समय पूरा परिवार घर मे सो रहा था। घर गिरने की आवाज पर गांव के लोग जुट गए और मलबा हटा कर दबे लोगो को बाहर निकाला।
विज्ञापन



तब तक मलबे में दबी सजनी(60) पत्नी राजकुमार की मौत हो चुकी थी। वहीं राजकुमार(62) पुत्र पलटू, धनवती(25) पुत्री राजकुमार, लालबाबू(20) पुत्र राजकुमार व कृष्णा(5) पुत्र राकेश घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय आजमगढ़ चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महाराजगंज थाना क्षेत्र के मझउवा गांव में गुरुवार की सुबह आठ बजे बारिश में कच्चा मकान गिरने से दबकर महिला की मौत हो गई। मझउवा गांव निवासी उर्मिला देवी(55) पत्नी शिव मूरत राजभर पशुओं का चारा लेने करकट में गई थी। बारिश में कच्चा मकान गिर गया। दबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed