फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   house Tax evasion in varanasi nagar nigam sent notice to ip mall jhv mall and ramada hotel

टैक्स चोरी: वाराणसी के आईपी, जेएचवी मॉल और रमाडा होटल को नगर निगम की नोटिस, 15 दिन की मोहलत

Thu, 08 Sep 2022 09:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Sep 2022 09:50 PM IST
सार

वाराणसी  नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के तीन बड़े प्रतिष्ठानों को उनके वास्तविक निर्माण के सापेक्ष कम गृहकर जमा करने पर नोटिस जारी की। 

विज्ञापन
house Tax evasion in varanasi nagar nigam sent notice to ip mall jhv mall and ramada hotel
जेएचवी मॉल की नपाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर में कई ऐसे प्रतिष्ठान और घर हैं, जिनके खिलाफ गृहकर चोरी की शिकायतें आती हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम विशेष अभियान चला रहा है। गुरुवार को नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के तीन बड़े प्रतिष्ठानों को उनके वास्तविक निर्माण के सापेक्ष कम गृहकर जमा करने पर नोटिस जारी की। 

विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त राजीव राय ने बताया कि अभियान के तहत सिगरा स्थित आईपी मॉल, छावनी स्थित जेएचवी मॉल व रमाडा होटल की नपाई कर भवनों के क्षेत्रफल की पैमाइश की गई। इसमें पाया गया कि तीनों प्रतिष्ठान में आईपी मॉल 15 लाख की बजाय 6.25 लाख रुपये, जेएचवी मॉल 26.62 लाख की बजाय 11.03 लाख रुपये तथा रमाडा होटल 23.82 लाख की बजाय 14 लाख ही गृहकर जमा कर रहे हैं।

विज्ञापन

जांच की कार्रवाई निरंतर चलेगी

इन तीनों प्रतिष्ठानों को बकाया गृहकर जमा करने के लिए नोटिस दी गई तथा अगले 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो विभाग इनसे ब्याज सहित गृहकर की वसूली करेगा। इसी प्रकार भेलूपुर जोनल अधिकारी राजेश अग्र्रवाल ने भी अस्सी स्थित होटल हाइफा और होटल दिव्या को नोटिस भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

house Tax evasion in varanasi nagar nigam sent notice to ip mall jhv mall and ramada hotel
आईपी मॉल में नपाई करते नगर निगम के कर्मी - फोटो : अमर उजाला

राजीव राय ने बताया कि शहर के बड़े व्यवसायिक भवनों को चिह्नित कर लिया गया है, जिसकी जांच की कार्रवाई निरंतर चलेगी। इस मौके पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा, वरुणा पार जोनल अधिकारी प्रमिता सिंह, दशाश्वमेध जोनल अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद समेत कर अधीक्षक आदि मौजूद थे। 

अवैध निर्माणों की जांच के लिए वीडीए ने शहर में उतारी नौ टीमें

लखनऊ होटल अग्निकांड के बाद वाराणसी में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती शुरू की गई है। विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को शहर में नौ टीमों का गठन कर मानक की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माणों की सूची बनाने का काम शुरू किया है।

पहले चरण में शहर के मॉल्स और होटल का सर्वे कराया जा रहा है और इसके बाद अस्पताल व व्यावसायिक भवनों के अवैध निर्माणों पर सील की कार्रवाई की जाएगी। वाराणसी में संकरी गलियों में अवैध निर्माण और पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही मानकों की अनदेखी के साथ चल रहे होटल प्रशासन के लिए चिंता का सबब बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed