{"_id":"62a4e4ce8adc94418b0141fd","slug":"hot-sun-and-hot-winds-disturbed-then-the-mercury-reached-45-varanasi-news-vns6584322129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीखी धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान, फिर 45 पर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीखी धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान, फिर 45 पर पहुंचा पारा
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने और तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है। शनिवार को दिन में भी पछुआ गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन दिन तक हीटवेव चलने के आसार हैं। संभावना जताई जा रही है कि 15 जून के बाद तेज हवा संग बूंदाबांदी हो सकती है।
हालांकि मानसून के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 25 जून के बाद मानसून का असर देखने को मिल सकता है। उत्तरी पछुआ हवाओं का ही असर है कि सुबह से ही तपिश बढ़ने लगी है। दोपहर में तो इतनी तीखी धूप हो रही है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को धूप तेज रही। सड़क पर बाइक से और पैदल चलने वाले लोग धूप से बचाव के लिए चेहरा ढककर चल रहे थे। शाम को भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
सूरज की तल्खी बढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को फिर बढ़कर 45 तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तरी पछुआ गर्म हवाओं की वजह से ही गर्मी बढ़ी है।