फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hostel owner molested two girl students preparing for NEET police case registered in varanasi

Varanasi Crime: नीट की तैयारी करने वाली दो छात्राओं से हॉस्टल मालिक ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 02:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Aug 2025 02:59 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने नीट की तैयारी करने वाली दो छात्राओं से हॉस्टल मालिक द्वारा छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Hostel owner molested two girl students preparing for NEET police case registered in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

वाराणसी जिले के दुर्गाकुंड में नीट की तैयारी करने वाली दो छात्राओं ने हॉस्टल मालिक और वार्डेन पर छेड़छाड़, एससी-एसटी समेत अन्य आरोपों में शनिवार को भेलूपुर थाने में केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी दुर्गाकुंड के नामी कोचिंग में नीट की तैयारी करती है। हॉस्टल का मालिक आशुतोष शुक्ला बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। धमकी दी कि किसी से कुछ बताने पर जान से मार देगा। बेटी को जातिसूचक गाली देता था। बेटी की साथी बिहार के बेगूसराय की छात्रा के साथ भी शुक्रवार को आशुतोष शुक्ला ने छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदला मिजाज, भादो में ज्येष्ठ जैसी धूप ने तपाया; मानसून की रफ्तार हुई धीमी
विज्ञापन
विज्ञापन


सहपाठी आशुतोष को धक्का देकर अपने रूम की तरफ भागी और खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसी समय आशुतोष ने बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की। हॉस्टल मालिक आशुतोष शुक्ला की पत्नी वार्डेन शशि शुक्ला ने भी बेटी व उसकी सहपाठी को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed