फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weather update mercury crossed 33 degree Celsius due to slow monsoon

Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदला मिजाज, भादो में ज्येष्ठ जैसी धूप ने तपाया; मानसून की रफ्तार हुई धीमी

Sun, 17 Aug 2025 02:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Aug 2025 02:34 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में मौसम ने करवट ले लिया है। मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। ऐसे में भादो में ज्येष्ठ जैसी धूप निकल रही है। 

विज्ञापन
Varanasi weather update mercury crossed 33 degree Celsius due to slow monsoon
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल जून महीने में समय से मानसून की दस्तक के बाद अगस्त महीने तक अच्छी बारिश हुई। इसके बाद मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। तीन दिन से मौसम ने जिस तरह से करवट ली है, उससे हर कोई बेचैन हो गया है। इस समय महीना तो भादो का चल रहा है लेकिन जिस तरह की धूप हो रही है, उसने लोगों ज्येष्ठ जैसी धूप का अहसास करवाया है। इस बीच अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

विज्ञापन


अगस्त के पहले महीने तक मानसून की सक्रियता की वजह से अच्छी बारिश हुई लेकिन अब मानसून का असर कम हो गया है। यहीं कारण है कि तीन दिन से दिन में हवा नहीं चल रही है और धूप भी गर्मी के मौसम जैसी होने लगी है। कहीं से लग नहीं रहा है कि बरसात का मौसम है। शनिवार को भी सुबह से ही तीखी धूप रही। रात में भी हवा नहीं चली। इस वजह से लोग उमस से बेचैन हो गए। गर्मी से भी किसी तरह की राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; स्मार्ट सिटी वाराणसी: 100 करोड़ से ज्यादा के काम हो गए बर्बाद, मानकों पर खरे नहीं उतर रहे ये कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान औसत से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 33.6 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून इस समय दक्षिणी इलाके में सक्रिय है। इस वजह से यहां मौसम अभी साफ रहेगा। अगले सप्ताह एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed