{"_id":"5fb4f7ee8ebc3e9bcb6f285e","slug":"hostel-manager-gun-shot-in-durgakund-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गर्ल्स हॉस्टल के मैनेजर को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गर्ल्स हॉस्टल के मैनेजर को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
Wed, 18 Nov 2020 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 18 Nov 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी अमित पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र की कैवल्यधाम कॉलोनी में बुधवार की दोपहर एक गर्ल्स हॉस्टल के मैनेजर को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हॉस्टल मैनेजर विशाल(32) को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भेलूपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। वारदात की सूचना पाकर छठ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले जा रहे एसएसपी अमित पाठक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हॉस्टल मैनेजर को गोली क्यों और किसने मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपने हॉस्टल के बाहर खड़ा था, तभी उसे गोली मारी गई है। वहीं, दिनदहाड़े सरेराह हुई इस वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा किया है।