फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hope gets emotional when the officers of state stop car at flower shop in Varanasi

वाराणसी: जब छोटी दुकान पर प्रदेश के बड़े अधिकारियों की रुकी गाड़ी तो भावुक हो गई आशा

Fri, 27 Nov 2020 02:39 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 27 Nov 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Hope gets emotional when the officers of state stop car at flower shop in Varanasi
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल महिला की हालचाल पूछते। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आगमन की तैयारियों का निरीक्षण करने अधिकारियों की टीम निकली थी। इसी दौरान घाट के पास फूल माला की दुकान पर अधिकारियों की गाड़ी रुकी। गाड़ी से उतर कर अधिकारी की टीम दुकान की ओर बढ़ रही थी। उधर दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला भी टकटकी लगाए सोच में पड़ी थी। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि अधिकारियों की टीम आज उनके पास कुशलक्षेम पूछने और माला खरीदने आ रही है। जैसे ही अधिकारियों ने उनका हालचाल जाना और माला खरीदी तो महिला भावुक हो गई। 

विज्ञापन


दुकान पर बैठी महिला आशा को यह विश्वास नहीं हो रहा था कि उसकी छोटी सी फूल, माला की दुकान पर प्रदेश के बड़े अधिकारी आएंगे। कोरोना काल में फूल, माला, दीपक की बिक्री ठीक न होने की वजह से निराश आशा के पास शुक्रवार को जब अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल की गाड़ी रुकी तो वह चौंक गईं।

विज्ञापन

दोनों अधिकारी गाड़ी से नीचे उतरे और आशा के पास पहुंच कर उसके फूल, माला की बिक्री की जानकारी ली। दो बड़े अधिकारियों और उनके साथ अन्य अधिकारियों को छोटी सी दुकान पर पहुंच देख आशा भावुक हो गई। उसने कोरोना काल में बिक्री पर असर होने की जानकारी दी। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से आशा की सही तरीके से देखभाल करते रहने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने फूल माला की खरीदारी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed