फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Honey of Varanasi will mix sweetness abroad

Varanasi: वाराणसी की शहद विदेशों में घोलेगी मिठास, साल भर में करीब 36 टन होता है उत्पादन

Mon, 17 Apr 2023 09:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 17 Apr 2023 09:13 AM IST
सार

वाराणसी के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में शहद प्रोसेसिंग इकाई का विस्तार किया जाएगा। यहां प्रोसेसिंग करके शहद को निर्यात के मानक के अनुसार बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Honey of Varanasi will mix sweetness abroad
शहद

विस्तार

वाराणसी के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में शहद प्रोसेसिंग इकाई का विस्तार किया जाएगा। यहां प्रोसेसिंग करके शहद को निर्यात के मानक के अनुसार बनाया जाएगा। इससे शहद विदेशों में भेजी जा सकेगी और मधुमक्खी पालकों को फायदा होगा।

विज्ञापन


किसान उत्पादक संगठन के निदेशक पवन सिंह ने बताया कि पहले बड़ागांव में प्रोसेसिंग इकाई स्थापित करने की योजना थी। लेकिन अब यह सुविधा आईआईवीआर में मिलने वाली है। मंडल के करीब 300 से अधिक मधुमक्खी पालक यहां अपने उत्पाद की प्रोसेसिंग कराकर बेच सकेंगे।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि जिले में 75 किसान साल भर में करीब 36 टन शहद का उत्पादन करते हैं। एक बॉक्स 20 से 50 किलो तक शहद सहित मोम, पराग, प्रापलिस और रायल जैली का उत्पादन होता है। प्रोसेसिंग न होने से शहद स्थानीय बाजार में ही बिक पाती है। प्रोसेसिंग के बाद शहद की शुद्धता बढ़ जाएगी और विदेशों में बेची जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईवीआर में मामूली शुल्क लेकर प्रोसेसिंग की सुविधा दी जाएगी। साथ निर्यात के मानकों के आधार पर पैकिंग भी जाएगी। इसके बाद इसे बाहर निर्यात किया जा सकेगा। प्रोसेसिंग के बाद शहद के जमने की समस्या समाप्त हो जाएगी और इसे ज्यादा समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
- डॉ. टीके बेहेरा, निदेशक आईआईवीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed