फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holy Ramadan moon of Eid will determine whether another Friday will be observed or not

मुकद्दस रमजान: ईद के चांद से तय होगा एक और पड़ेगा जुमा या नहीं, मौलाना हारुन ने कही खास बात

Fri, 27 Feb 2026 06:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 06:10 AM IST
सार

Ramadan: बनारस में ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां और खरीदारी तेज हो गई हैं। दूसरी तरफ, इस बार जुमा को लेकर मोमिन की निगाहें अब ईद के चांद पर टिकी हैं। मौलाना हारुन रसीद नक्शबंदी ने इसको लेकर खास जानकारी दी है।

विज्ञापन
Holy Ramadan moon of Eid will determine whether another Friday will be observed or not
रमजान की मुबारकबाद। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi News: मुकद्दस रमजान का महीना शुरू है। मोमिन इबादत में मशगूल हैं। ऐसे में उनके लिए इस महीने में पड़ने वाला हर जुमा खास होता है। इस बार रमजान में चार या पांच जुमा पड़ेगा, यह ईद के चांद से तय होगा। 29 रमजान का चांद का दीदार हुआ तो चार जुमा पड़ेगा। अगर, ऐसा नहीं हुआ यानी 30 रमजान को चांद दिखा तो मोमिनों को एक और जुमे की नमाज अदा करने को मिलेगा। तब तीन वर्ष बाद रमजान में पांच जुमा का दीदार होगा। हालांकि 32 वर्षों बाद रमजान फरवरी में शुरू हुआ है।

विज्ञापन


ईद-उल-फितर का पर्व माह-ए-रमजान के आखिरी रोजे के बाद मनाया जाता है। इस बार 19 फरवरी को रमजान शुरू हुआ था। क्योंकि उर्द महीना शाबान की 29 तारीख यानी 18 फरवरी को चांद की तस्दीक हो गई थी। पिछले तीन वर्षों से रमजान में जुमा चार ही पड़ा था। इस बार जुमा को लेकर मोमिन की निगाहें अब ईद के चांद पर टिकी हैं। 
विज्ञापन


मौलाना हारुन रसीद नक्शबंदी ने बताया कि 30 रमजान हुआ तो एक और जुमा मिलेगा। यह चांद के दिखने पर ही निर्भर करेगा। क्योंकि रमजान की शुरुआत और खत्म चांद पर ही निर्भर करता है और खुदा मोमिनों को एक माह तक इबादत करने के बाद ईद उपहार में उन्हें देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान की शुरुआत जुमा से तो पांच तय
रमजान का महीना की शुरुआत या एक दिन बाद जुमा पड़ा है तो पांच जुमा होना तय है। इस बार भी रमजान का दूसरा रोजा जुमा को था। इसलिए पांच जुमा की संभवना है, लेकिन चांद दिखने के बाद ही तय होगा। इसके लिए रोजेदार ईद के चांद का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ईद की अंतिम और सही तारीख चांद दिखने के बाद ही तय मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed