फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holiday declared in schools of Purvanchal due to cold in ballia azamgarg sonbhadra

पूर्वांचल में ठंड का कहर: बलिया-आजमगढ़ समेत पांच जिलों में आज नहीं खुले स्कूल, कल यहां बंद रहेंगे

Mon, 23 Dec 2019 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Holiday declared in schools of Purvanchal due to cold in ballia azamgarg sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल में शीतलहर ने कंपा दिया है। लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। इसको लेकर पूर्वाचंल के सोनभद्र में कक्षा आठ तक के सोमवार को स्कूल बंद रहे। तो वहीं बलिया, आजमगढ़, मिर्जापुर और भदोही जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


बलिया जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के आदेशानुसार जनपद के सभी बोर्ड के नर्सरी से डिग्री तक के विद्यालय व कॉलेज 23 व 24 दिसंबर को ठंड की वजह से बंद रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश है। विद्यालय व कॉलेज 26 दिसंबर को खुलेंगे।
विज्ञापन


डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। आजमगढ़ में भी सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर 23 दिसंर को भी आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने आठवीं तक के समस्त राजकीय, परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई के स्कूलों को बंद रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए। वहीं मिर्जापुर में भी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed